Bigg Boss 20 Updates: 'छोटा भीम' गाने पर भिड़ीं अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे, गुस्से में छोड़ दी किचन ड्यूटी

Updated:
विज्ञापन

आम्रपाली दुबे और अर्शिफा, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bigg Boss 20 Updates: गार्डन एरिया में 'छोटा भीम' गाने पर मस्ती से शुरू हुआ विवाद किचन ड्यूटी तक जा पहुंचा. अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे के बीच हुई तीखी बहस इतनी बढ़ गई कि आम्रपाली ने गुस्से में खाना बनाने से ही साफ इनकार कर दिया है.

विज्ञापन

Bigg Boss 20 Updates: बिग बॉस 20 के घर में कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती के साथ-साथ छोटी-छोटी बातों पर होने वाले विवाद भी लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. अब घर में अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे के बीच तीखी बहस देखने को मिली. मामला गार्डन एरिया में हो रही मस्ती से शुरू हुआ, लेकिन देखते ही देखते बात किचन की जिम्मेदारियों तक पहुंच गई. दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि आम्रपाली ने गुस्से में खाना बनाने से ही मना कर दिया.

विज्ञापन

छोटा भीम के गाने पर हो रही थी मस्ती

दरअसल, घर के गार्डन एरिया में आम्रपाली दुबे युंग और स्काउट के साथ मस्ती कर रही थीं. इस दौरान तीनों ‘छोटा भीम’ का गाना गाते हुए नजर आए. माहौल काफी हल्का-फुल्का था और घरवाले अपने अंदाज में मजाक कर रहे थे. इसी दौरान अरिश्फा वहां पहुंचीं.

">

अरिश्फा को लगा कि गार्डन में हो रही बातचीत और गाने के जरिए उन पर तंज कसा जा रहा है. उन्हें लगा कि भले ही सीधे उनका नाम नहीं लिया जा रहा हो, लेकिन इशारे उनकी तरफ हैं। इसी बात को लेकर उन्होंने आम्रपाली से सवाल कर दिया.

आम्रपाली ने कहा- ‘हम तुम्हारे बारे में बात नहीं कर रहे थे’

अरिश्फा की बात सुनकर आम्रपाली ने साफ किया कि वह और बाकी घरवाले उनके बारे में बात नहीं कर रहे थे. आम्रपाली ने कहा कि उनका मकसद अरिश्फा को लेकर कोई टिप्पणी करना नहीं था. हालांकि, अरिश्फा अपनी बात पर कायम रहीं और उन्होंने कहा कि उन्हें बातचीत का अंदाज ऐसा लगा कि टिप्पणियां अप्रत्यक्ष रूप से उन्हीं के लिए थीं.

बात यहीं खत्म नहीं हुई. दोनों के बीच बहस आगे बढ़ने लगी और फिर अरिश्फा ने आम्रपाली की किचन ड्यूटी को भी चर्चा में ला दिया.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: "शायद मैं ही गधी हूं...", बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे ने खुद को क्यों कहा ऐसा? गुल्लू के गेम पर उठी बहस

किचन ड्यूटी पर अरिश्फा ने उठाया सवाल

बहस के दौरान अरिश्फा ने आम्रपाली की खाना बनाने की जिम्मेदारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह किचन का काम सिर्फ दूसरों को दिखाने के लिए करती हैं. अरिश्फा की यह बात आम्रपाली को पसंद नहीं आई. उन्होंने इस पर नाराजगी जाहिर की और दोनों के बीच बहस और तेज हो गई.

 आम्रपाली दुबे और अर्शिफा,  फोटो- इंस्टाग्राम
आम्रपाली दुबे और अर्शिफा, फोटो- इंस्टाग्राम

आम्रपाली ने अपनी किचन ड्यूटी को लेकर उठाए गए सवालों पर आपत्ति जताई. उनका गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने आगे खाना नहीं बनाने की बात कह दी. इस तरह एक छोटी-सी गलतफहमी से शुरू हुई बातचीत घर के काम और जिम्मेदारियों तक पहुंच गई.

क्या आगे बढ़ेगा दोनों का विवाद?

बिग बॉस के घर में पहले भी कई बार ऐसा देखने को मिला है कि छोटी बात धीरे-धीरे बड़े विवाद में बदल जाती है. अरिश्फा और आम्रपाली के बीच हुई यह बहस भी अब घर के माहौल पर असर डाल सकती है. खासकर तब जब खाने और किचन की जिम्मेदारी पूरे घर से जुड़ी होती है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 4 महीने में टूटी शादी, रोडीज के वक्त लीक हुई फोटो...बिग बॉस के घर में गुल्लु ने रिवील किया सीक्रेट' मैरिज की पूरी कहानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola