दिल्ली में आहूत कुरमी-कुड़मी रैली पर विमर्श, रामगढ़ नगर परिषद से एक हजार कुरमी पारंपरिक वेश-भूषा में शामिल होंगे

Updated at : 22 Oct 2018 12:22 AM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में आहूत कुरमी-कुड़मी रैली पर विमर्श, रामगढ़ नगर परिषद से एक हजार कुरमी पारंपरिक वेश-भूषा में शामिल होंगे

रामगढ़ : स्थानीय कांकेबार स्थित पटेल छात्रावास के सभागार में रविवार को कुरमी-कुड़मी विकास मोर्चा की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया अर्चना महतो ने की. बैठक का संचालन मोर्चा के मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश महतो ने किया. बैठक में 21- 22 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर में आहूत कुरमी-कुड़मी रैली में रामगढ़ नगर […]

विज्ञापन
रामगढ़ : स्थानीय कांकेबार स्थित पटेल छात्रावास के सभागार में रविवार को कुरमी-कुड़मी विकास मोर्चा की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया अर्चना महतो ने की. बैठक का संचालन मोर्चा के मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश महतो ने किया. बैठक में 21- 22 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर में आहूत कुरमी-कुड़मी रैली में रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र से भागीदारी करने पर चर्चा की गयी.
जिप अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने कहा कि कुरमी जाति को एसटी की सूची में शामिल करने तक यह आंदोलन चलेगा. नगर परिषद रामगढ़ के उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने कहा कि रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र से 21-22 नवंबर को दिल्ली में आहूत रैली में मजबूत भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी. मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष रचिया महतो ने कहा कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए एकजुट होने की जरूरत है.
अधिवक्ता द्वारिका प्रसाद ने कहा कि कुरमी जाति आरक्षण के लिए नहीं बल्कि पहचान व अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. बैठक में मुख्य नगर परिषद रामगढ़ के उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो, दामोदर महतो, ओमप्रकाश महतो, वार्ड 26 के पार्षद देवधारी महतो, पूर्व पंसस लाजवंती देवी, अधिवक्ता झलकदेव महतो, आशा महतो, चिंतामणि पटेल, नीतीश निराला, गिरीशंकर महतो, रमेश महतो, मनोज महतो, संतोष निराला, केशरलाल महतो, महेश निगम, विनोद कुमार, राज केसरी, राजकुमार महतो, मुकेश महतो, प्रकाश कुमार, मिथिलेश महतो, उमेश महतो, बासुदेव महतो, गोपाल महतो, परमेश्वर महतो, नारायण महतो, सुरेंद्र कुमार, रामटहल महतो, विश्वनाथ महतो, विकास महतो, शीतल प्रसाद, भोला महतो, राजू महतो, प्रेम महतो, चेतलाल महतो मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola