ePaper

Jharkhand : हिंदू महिला को घर बुलाकर कर रहा था यौन शोषण, पति ने देखा तो किया ये हाल

Updated at : 01 Jul 2018 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand : हिंदू महिला को घर बुलाकर कर रहा था यौन शोषण, पति ने देखा तो किया ये हाल

शंकर कुमार पोद्दार दुलमी : सेवई खाने के बहाने शादीशुदा महिला को घर पर बुलाया. महिला घर में आयी, तो उससे छेड़खानी करने लगा. महिला के पति ने उसकी हरकतें देख लीं. ग्रामीणों को बुला लिया. इस हरकत के लिए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की. उसका सिर मुंडवाया. जूतों की माला पहनायी और […]

विज्ञापन

शंकर कुमार पोद्दार

दुलमी : सेवई खाने के बहाने शादीशुदा महिला को घर पर बुलाया. महिला घर में आयी, तो उससे छेड़खानी करने लगा. महिला के पति ने उसकी हरकतें देख लीं. ग्रामीणों को बुला लिया. इस हरकत के लिए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की. उसका सिर मुंडवाया. जूतों की माला पहनायी और पूरे गांव में पैदल घुमाया.

मामला रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखंड स्थित रजरप्पा क्षेत्र का है. क्षेत्र के ईचातु पंचायत अंतर्गत जामसिंघ गांव के लोगों ने आरोपी युवक को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. बताया जाता है कि फिरोज अंसारी ने एक अन्य समुदाय की शादीशुदा महिला को शुक्रवार की शाम सेवई खिलाने के लिए अपने घर बुलाया था.

इसे भी पढ़ें : डायन कह मां-बेटी के सिर मुड़वाये, मल-मूत्र पिलाया

महिला घर में आयी, तो उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगा.महिला के पति ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दे दी. ग्रामीणों ने पंचायत बुलायी और फिरोज का सिर मुंडवाकर उसे जूतों की माला पहनायी.इसके बाद उसे पूरे गांव में घुमाया गया. आरोपी को जामसिंघ गांव में घुमाना था, लेकिन कुछ लोग इसे गांव से दूर ले जाने पर अड़ गये.

इस बीच किसी ने पुलिस को घटना की सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस वहां पहुंच गयी और आरोपी को गिरफ्तार कर थाना ले गयी. पुलिस ने पूछताछ के लिए एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है. घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग थाना पहुंचे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola