अतिक्रमण हटाने में की जा रही भेदभाव

Updated at : 11 Apr 2018 2:01 AM (IST)
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने में की जा रही भेदभाव

भुरकुंडा : भुरकुंडा में एक आंख में काजल व एक आंख में सुरमा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है. सड़क बनाने को लेकर भुरकुंडा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया चल रही है. इस क्रम में अतिक्रमण की जद में आने वाले दुकानदार अपने पीछे खाली जगह पर फिर से दुकान बना कर अपना रोजी-रोजगार […]

विज्ञापन
भुरकुंडा : भुरकुंडा में एक आंख में काजल व एक आंख में सुरमा वाली कहावत चरितार्थ हो रही है. सड़क बनाने को लेकर भुरकुंडा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया चल रही है. इस क्रम में अतिक्रमण की जद में आने वाले दुकानदार अपने पीछे खाली जगह पर फिर से दुकान बना कर अपना रोजी-रोजगार बचाने की जुगत में लगे हुए हैं.
ऐसे में सीसीएल की जमीन पर कुछ दुकानदार पक्का व दोतल्ला दुकान-मकान बना रहे हैं. इन्हें कोई रोकने-टोकने वाला नहीं है. वर्तमान में पटेल नगर से लेकर भुरकुंडा बाजार थाना चौक तक ऐसे दर्जनों दुकान-मकान युद्ध स्तर पर बन रहे हैं. पटेल नगर करमाली टोला के समीप बन रहे ऐसे ही एक दुकान को सीसीएल के सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस के सहयोग से सोमवार को तोड़ दिया. यह दुकान शिवबहादुर सिंह द्वारा अपने घर के एक हिस्से को तोड़ कर छोटी सी दुकान बनायी जा रही थी. इस घर में वे गत 30 वर्षों से रह रहे हैं. आगे में उनकी दुकान थी, जो सड़क निर्माण की जद में आ रही थी. इसलिए वे अपनी रोजी-रोटी बचाने के लिए घर के एक हिस्से में दुकान का निर्माण शुरू किया था. सीसीएल सुरक्षा कर्मियों व पुलिस की यह कार्रवाई फिलहाल क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. लोगों का कहना है कि पूरे भुरकुंडा की दुकान सीसीएल की जमीन पर बसी है. यदि कार्रवाई होनी थी, तो सबों पर समान रूप से होनी चाहिए थी.
बड़े पुलिस अधिकारी के कहने पर कार्रवाई की चर्चा
शिवबहादुर सिंह की दुकान तोड़े जाने के मामले में यह चर्चा आम है कि एक बड़े पुलिस अधिकारी के दबाव में उनकी दुकान तोड़ी गयी है. सोमवार की सुबह उक्त पुलिस अधिकारी का फोन भुरकुंडा पुलिस को आया था. इसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने सीसीएल सुरक्षा विभाग को थाना बुला कर उक्त दुकान के खिलाफ शिकायत लिखवायी. इसके बाद फोर्स उपलब्ध करा कर दुकान तोड़ने के लिए भेज दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola