Samsung के ये 5 गैजेट्स Apple अभी तक नहीं बना पाया, देखें लिस्ट

सैमसंग फोल्डेबल स्मार्टफोन्स (Photo: The Shortcut)
Samsung और Apple की टक्कर तो पुरानी है, लेकिन कुछ मामलों में Samsung साफ आगे दिखता है. स्मार्ट रिंग से लेकर फोल्डेबल फोन और प्रोजेक्टर तक, कंपनी ऐसे इनोवेटिव गैजेट्स ऑफर करती है, जिन्हें Apple ने अभी तक नहीं अपनाया है.
Samsung vs Apple Gadgets: टेक वर्ल्ड में Samsung और Apple की राइवलरी बड़ी टक्करों में से एक मानी जाती है. हर साल दोनों कंपनियां इस बात के लिए मुकाबला करती हैं कि कौन नंबर 1 स्मार्टफोन ब्रांड बनेगा. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि Samsung के पास कई ऐसे गैजेट्स हैं, जो Apple बनाता ही नहीं है. ऐसे में अगर आप नए और थोड़ा हटकर गैजेट्स ट्राई करना चाहते हैं, तो Samsung के पास आपको ऐसे कई ऑप्शन मिल जाएंगे, जो Apple में अभी देखने को नहीं मिलते.
स्मार्ट रिंग्स (Smart Rings)
Samsung ने 2024 में Galaxy Ring को लॉन्च किया था. ये आइडिया उस समय काफी नया और थोड़ा अजीब भी लगा. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि इस कैटेगरी में उसका सबसे बड़ा राइवल Apple अभी तक नहीं आया है. अब अगर फीचर्स की बात करें, तो एक स्मार्ट रिंग काफी हद तक स्मार्टवॉच जैसा ही काम करती है. जैसे आपकी नींद ट्रैक करना, वर्कआउट मॉनिटर करना वगैरह. फर्क बस इतना है कि ये सब कुछ एक छोटे और सिंपल फॉर्म में मिलता है.
फोल्डेबल स्मार्टफोन्स (Foldable smartphones)
अगर आप टेक वर्ल्ड पर नजर रखते हैं, तो आपने जरूर सुना होगा कि Apple का फोल्डेबल फोन आने वाला है. पिछले कुछ सालों से इसको लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं, और कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी इस पर काम भी कर रही है. लेकिन 2026 तक आते-आते भी Apple ने अभी तक अपना फोल्डेबल फोन लॉन्च नहीं किया है.
वहीं दूसरी तरफ Samsung ने इस सेगमेंट में काफी पहले कदम रख दिया था. 2019 में अपनी Galaxy Fold series के साथ एंट्री करके Samsung ने फोल्डेबल मार्केट में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है.
प्रोजेक्टर (Projector)
अगर आप घर पर बड़ी स्क्रीन का मजा लेना चाहते हैं लेकिन एक महंगा और बड़ा टीवी खरीदने का मन नहीं है, तो प्रोजेक्टर एक शानदार ऑप्शन बन जाता है. खास बात ये है कि Apple अपने यूजर्स के लिए ऐसा कोई डिवाइस ऑफर नहीं करता, लेकिन Samsung इस मामले में थोड़ा आगे दिखता है. कंपनी का The Freestyle एक ऐसा स्मार्ट प्रोजेक्टर है, जो साइज में छोटा है और उन जगहों पर भी काम आ जाता है जहां आमतौर पर प्रोजेक्टर इस्तेमाल करना मुश्किल होता है.
साउंडबार (Soundbar)
कंपनी पिछले 10 साल से भी ज्यादा समय से इस कैटेगरी में एक्टिव है और अलग-अलग बजट में कई ऑप्शन्स देती है. वहीं Apple की बात करें, तो उसके पास HomePod जैसे स्मार्ट स्पीकर्स तो हैं, लेकिन Samsung जैसे डेडिकेटेड साउंडबार का सीधा मुकाबला करने वाला प्रोडक्ट अभी तक नहीं है. Samsung की मौजूदा लाइनअप में Q Series और B Series साउंडबार्स के साथ-साथ Wi-Fi Music Studio 5 और 7 जैसे स्पीकर्स भी शामिल हैं.
एक्सटर्नल SSDs (External SSDs)
अगर आप स्टोरेज की दुनिया पर नजर डालें, तो Samsung यहां भी काफी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. खासकर इसके पोर्टेबल SSDs काफी पॉपुलर हैं. इस कैटेगरी में कंपनी की T सीरीज आती है, जिसमें T7, T7 Shield और नया T9 जैसे मॉडल शामिल हैं. दिलचस्प बात ये है कि Apple इस तरह के पोर्टेबल SSD सेगमेंट में फिलहाल कुछ नहीं बनाता.
यह भी पढ़ें: Apple@50: गैराज से ट्रिलियन-डॉलर कंपनी तक, उतार-चढ़ाव और सफलता की कहानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




