रामगढ़ चेंबर की बैठक में व्यापारिक मुद्दों पर विमर्श

Updated:
विज्ञापन
रामगढ़ चेंबर की बैठक में व्यापारिक मुद्दों पर विमर्श

रामगढ़ चेंबर की बैठक में व्यापारिक मुद्दों पर विमर्श

विज्ञापन

रामगढ़. बिजुलिया स्थित चेंबर भवन में बुधवार को कार्यकारिणी समिति व उप समिति के सभापतियों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता चेंबर अध्यक्ष मंजीत साहनी ने की. बैठक में अध्यक्ष मंजीत साहनी ने कार्यकारिणी समिति, उप समिति के सभापतियों व अतिथियों का स्वागत किया. बैठक में स्थानीय व्यापारिक समस्या, औद्योगिक विकास व सरकारी नीतियों के अनुरूप चेंबर की कार्य योजना पर चर्चा की गयी. छावनी परिषद रामगढ़ के अधिशासी अधिकारी को बस टर्मिनल, डोरमेट्री व कैंटीन को शीघ्र चालू करने, बस स्टैंड के चारों ओर पेबर्स ब्लॉक लगाने, बिजुलिया तालाब की सफाई, जर्जर पोल व तार की मरम्मत, लाइट व्यवस्था व बिजुलिया तालाब रोड की मरम्मत कराने पर चर्चा की गयी. बैठक में आनंद अग्रवाल, प्रदीप कुमार सिंह ने रामगढ़ में व्यापार उद्योग मेला का सुझाव दिया. धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष अमरेश गणक ने किया. बैठक का संचालन सचिव मनोज चतुर्वेदी ने किया. बैठक में पंकज प्रसाद तिवारी, मनोज चतुर्वेदी, विनय अग्रवाल, अमरेश गणक, इंद्रपाल सिंह सैनी, सीपी संतन, राहुल जैन पाटनी, विनय कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह एवं अभिजीत कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola