हाइवा वाहन की टक्कर से युवक की मौत, पुलिस ने वाहन जब्त किया
मृतक का शव | Prabhat Khabar Network
रामगढ़ के वेस्ट बोकारो में तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से अरविंद कुमार महतो की मौत हो गई। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
घाटोटांड़: रामगढ जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदाबेरा के पास बीती रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान अरविंद कुमार महतो (35 वर्ष), पिता स्वर्गीय महादेव महतो, निवासी ग्राम केदला के रूप में की गई है.
आपके शहर में
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरविंद कुमार महतो को एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन (संख्या जेएच 02 बीभी7151) ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही वेस्ट बोकारो ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर टाटा मेन हॉस्पिटल में रखवा दिया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए काफी प्रयास के बाद उक्त हाईवा वाहन को रात में ही खोजकर थाना लाया और उसे जब्त कर लिया. पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है तथा वाहन चालक की तलाश की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए