मोबाइल टावर व पंचवटी में चोरी मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मोबाइल टावर व पंचवटी में चोरी मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल टावर व पंचवटी में चोरी मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए की छापामारी केबुल, कॉपर तार, तांबा तार आदि जब्त किया गया . रामगढ़. रामगढ़ शनिचरा मैदान में मंगलवार की रात चोरी की योजना बना रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों में बाजारटांड़ निवासी मंडल भुइयां, बाजारटांड़ निवासी राजा कुमार व बाजारटांड़ कुशवाहा धर्मशाला निवासी सुरेश प्रसाद शामिल हैं. इनके पास से दो मीटर केबुल, कॉपर तार, तांबा तार आदि जब्त किया गया है. उक्त बातें डीएसपी फौजान अहमद ने बुधवार को रामगढ़ थाना में प्रेस वार्ता में कही. कहा कि एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने बाजारटांड़ मैदान में चोरी की योजना बना रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की. पुलिस को देखते ही पांच से छह अपराधी भागने लगे. पुलिस ने दौड़ा कर राजा कुमार व मंडल भुइयां को पकड़ लिया. पूछताछ में बताया कि चोरी का केबुल सुरेश साव को बेचा जाता है. इनकी निशानदेही पर पुलिस ने सुरेश साव को गिरफ्तार किया. डीएसपी ने बताया कि पुलिस की टीम ने मोबाइल टावर में चोरी से संबंधित दो मामले व पंचवटी अपार्टमेंट में चोरी की घटना का खुलासा किया है. आरोपियों ने तीनों मामले में संलिप्तता स्वीकार की है. छापामारी दल में पुअनि विकास कुमार, पुअनि सुमंत कुमार राय, पुअनि अखिलेश सिंह, पुअनि बीरबल हेंब्रम, पुअनि मंजेश कुमार सिंह व सदलबल शामिल थे. प्रेस वार्ता में इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, पुअनि अखिलेश सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola