चार ईंट भट्ठों से सात टन अवैध कोयला जब्त, चार पर एफआइआर
Updated at : 10 Apr 2018 2:06 AM (IST)
विज्ञापन

मांडू : एसपी के निर्देश पर मांडू पुलिस ने सोमवार को अहले सुबह क्षेत्र में संचालित सभी चिमनी ईट भट्ठों में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने चार भट्ठों से सात टन अवैध स्टीम कोयला जब्त किया. जब्त कोयले को ट्रैक्टर और 709 ट्रक में लोड कर थाना परिसर लाया गया. छापेमारी अभियान में […]
विज्ञापन
मांडू : एसपी के निर्देश पर मांडू पुलिस ने सोमवार को अहले सुबह क्षेत्र में संचालित सभी चिमनी ईट भट्ठों में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने चार भट्ठों से सात टन अवैध स्टीम कोयला जब्त किया. जब्त कोयले को ट्रैक्टर और 709 ट्रक में लोड कर थाना परिसर लाया गया. छापेमारी अभियान में पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश पासवान व थाना प्रभारी विद्यावती ओहदार ने बताया कि थाना क्षेत्र के हेसागढा स्थित भट्ठा में छापेमारी के दौरान डेढ़ टन अवैध स्टीम कोयला को जब्त करते हुए भट्ठा में साइकिल से कोयला गिरा रहे साइकिल को भी जब्त किया गया.
वहीं बोंगाहारा में डेढ़ टन कोयला जब्त किया गया, जबकि रंगुबेडा चिमनी ईंट भट्ठा से चार टन अवैध स्टीम कोयला जब्त किया गया. शेष चिमनी ईट भट्ठों में कोयले का भंडारण नहीं पाया गया. मामले को लेकर पुलिस ने बोंगाहारा चिमनी ईंट भट्ठा संचालक अशोक मेहता, हेसागढा चिमनी ईंट भट्ठा संचालक धर्मनाथ मेहता उर्फ मास्टर और रंगुबेडा-नौनियाबेडा में संचालित चिमनी ईंट भट्ठा संचालक कुलदीप मेहता और राजू मेहता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी. पुलिस के छापेमारी अभियान के बाद कोयला के अवैध कारोबार में लगे लोग व ईंट भट्ठा मालिकों में दहशत का माहौल है.
नहीं चलने दिया जायेगा अवैध कारोबार
इस संबंध में पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश पासवान ने बताया कि किसी भी हाल में अंचल क्षेत्र में कोयले का अवैध कारोबार चलने नहीं दिया जायेगा. सूचना प्राप्त होने पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी. इस संबंध में थाना प्रभारी विद्यावती ओहदार ने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार चलने नहीं दिया जायेगा. अवैध कोयले के कारोबार में शामिल लोग जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




