मतदान में सात दिन शेष, प्रत्याशी हुए रेस

Updated at : 10 Apr 2018 1:58 AM (IST)
विज्ञापन
मतदान में सात दिन शेष, प्रत्याशी हुए रेस

कुजू : मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी सोमवार को दिगवार चौक में चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया. उदघाटन के पश्चात उक्त चौराहे पर लोगों के साथ जनसभा की. मंत्री सीपी चौधरी ने कहा कि जाति मजहब से हटकर विकास के नाम पर वोट दें. पार्टी ने साफ छवि के प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है. आजसू […]

विज्ञापन

कुजू : मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी सोमवार को दिगवार चौक में चुनावी कार्यालय का उदघाटन किया. उदघाटन के पश्चात उक्त चौराहे पर लोगों के साथ जनसभा की. मंत्री सीपी चौधरी ने कहा कि जाति मजहब से हटकर विकास के नाम पर वोट दें. पार्टी ने साफ छवि के प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है. आजसू पार्टी द्वारा इन क्षेत्रों में चहुंमुखी विकास किया गया है. उन्होंने कहा कि आजसू समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी युगेश बेदिया व उपाध्यक्ष मनोज महतो, प्रत्याशी पवन यादव, विनोद कुमार कुशवाहा, चीतू महतो को भारी मतों से जीत सुनिश्चित कराये और क्षेत्र के विकास कार्य में अपनी अहम सहभागिता निभायें. कार्यक्रम का संचालन मिन्हाज अंसारी ने किया.

सभा में पार्टी जिलाध्यक्ष विजय साहू, रफीक अनवर, तिवारी महतो, नरेश महतो, अमृतलाल मुंडा, गुडू यादव, सुनिता देवी, चंद्रमणि देवी, मदन महतो, लालचंद महतो, सुबेदार महतो, नेवालाल कुमार, निर्मल यादव, तरूण गिरि, संगीता कुमारी, ममता देवी, देवंती देवी, नदकिशोर दांगी, सखीचंद दांगी, आकाश दांगी, मनोज पासवान, प्रदीप मुंडा, रंजीत दांगी, नुरूल्ला अंसारी, सनाउल्लाह अंसारी, मो सलीम, मो इरशाद, मो अफत, राजा खान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. वहीं श्री चौधरी दिगवार पारटांड़ में भी चुनावी जनसभा कार्यक्रम का आयोजन किया.

विश्व स्तर पर नंबर वन बनकर उभरेगा भारत
कुजू : भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ यदुनाथ पांडेय ने सोमवार को मुरपा स्थित भाजपा जिला मंत्री शंभूलाल ठाकुर के आवास में प्रेस वार्ता का आयोजन किया. उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ग्रामीणों के विकास को लेकर गंभीर है. जिसे लेकर राज्य में ग्रामीणों को विकास से जोड़ने को लेकर युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है. आने वाले समय में राज्य के हर क्षेत्र को मूलभूत सुविधाओं से लैस किया जायेगा. उन्होंने कहा कि जिस तरह पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा ने परचम लहराया है. उसी प्रकार आगामी 2019 में एक बार फिर नमो की सरकार बनेगी. और भारत विश्व में नंबर वन बनकर उभरेगा. उन्होंने अलीमुद्दीन हत्याकांड में सजा काट रहे नौजवानों को उचित न्याय दिलाने को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास से मिलकर सीबीआइ जांच की मांग की.
उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में होने वाले नगर परिषद चुनाव में कार्यकर्ताओं को भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित कराने को लेकर क्षेत्र में जोर-शोर से जनसंपर्क अभियान चलाने की बात की. इससे पूर्व कार्यकर्ताओं द्वारा श्री पांडेय का स्वागत फूल माला पहनाकर किया गया. श्री पांडेय रांची से हजारीबाग जाने के दौरान कुछ देर के लिए यहां रुके थे. मौके पर शंभुलाल ठाकुर, नरेंद्र कुमार पाठक, सुधान सिंह, श्रवण सिंह, दर्शन शर्मा, धनेश्वर ठाकुर, गोपाल ठाकुर, राजकुमार ठाकुर, रघुनंदन ठाकुर, मुकेश ठाकुर आदि शामिल थे.
ओछी राजनीति करने वालों को करारा जवाब दें
कुजू : कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर परिषद क्षेत्र के दिगवार, बोंगावार, पोचरा में जनसभा कार्यक्रम का आयोजन किया. जन सभा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बरही विधायक मनोज यादव शामिल हुए. सभा को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि कुछेक पार्टी के लोग जात-पात की राजनीति कर वोट के लिए आपस में मतभेद करवाते है. ऐसे ओछी राजनीति करने वाले ऐसे नेताओं को इस चुनाव में करारा जवाब देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जनता जनार्दन सर्वोपरी है. जनता एकजुट हो और एक अच्छे प्रत्याशी का चयन करें. उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस चुनाव में प्रबल दावेदारी के रूप में अध्यक्ष प्रत्याशी दिनेश मुंडा व उपाध्यक्ष प्रत्याशी मुकेश यादव को मैदान में उतारा है. जनता विकास के नाम पर इन प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दे और विकास कार्य में सहभागिता निभायें.
इससे पूर्व विधायक श्री यादव का स्वागत फूल माला पहनाकर किया गया. जनसभा कार्यक्रम में पार्टी के सहजादा अनवर, कार्यकारी जिलाध्यक्ष रणधीर गुप्ता, उपाध्यक्ष रवींद्र साव, भोला यादव, मो गुलजार, सीपी संतन, डीएन गिरि, श्याम सिंह, कमल यादव, मो शमीम, गुडू वर्मा, बुद्धदेव महतो, महेंद्र ठाकुर, जयनाथ यादव, महादेव यादव, सुनील यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola