प्रेमी से दूर करने पर युवती ने खाया जहर

Updated at : 06 Mar 2018 2:21 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी से दूर करने पर युवती ने खाया जहर

बिहार के रजौली की युवती भाग कर प्रेमी के घर रांची पहुंची युवती ने प्रेमी पर शादी के लिए टाल-मटोल करने का लगाया आरोप रामगढ़ घाटी में युवती ने खाया जहर युवती कमर में छिपा कर रखी थी चाकू रामगढ़ : सदर अस्पताल रामगढ़ में सोमवार को एक बुजुर्ग दंपत्ती ने दिन के लगभग साढ़े […]

विज्ञापन

बिहार के रजौली की युवती भाग कर प्रेमी के घर रांची पहुंची

युवती ने प्रेमी पर शादी के लिए टाल-मटोल करने का लगाया आरोप
रामगढ़ घाटी में युवती ने खाया जहर
युवती कमर में छिपा कर रखी थी चाकू
रामगढ़ : सदर अस्पताल रामगढ़ में सोमवार को एक बुजुर्ग दंपत्ती ने दिन के लगभग साढ़े चार बजे एक जहर खायी युवती को इलाज के लिए भर्ती कराया. पूछे जाने पर बुजुर्ग दंपत्ती शुरू में इधर-उधर की बात कर रहे थे. बाद में चिकित्सकों द्वारा कड़ा रुख अपनाये जाने पर बुजुर्ग एचइसी के पूर्व कर्मचारी व धुर्वा निवासी जगदीश प्रसाद ने बताया कि लड़की उनके पुत्र रणधीर कुमार जो कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर है की प्रेमिका है. बाद में उन्होंने व युवती ने सारी बातों को बताया. बिहार के नवादा जिला के रजौली निवासी युवती फूलवंती कुमारी ने बताया कि उसका अपने प्रेमी रणधीर कुमार जो की उसके चचेरी बहन का देवर है के साथ प्रेम संबंध हो गया.
उसने अपने प्रेमी पर शारीरिक शोषण का भी आरोप लगाया. उसने कहा कि प्रेमी द्वारा शादी के लिए टाल-मटोल किये जाने पर वह प्रेमी के घर धुर्वा पहुंच गयी. यहां प्रेमी की मां सावित्री देवी व पिता जगदीश प्रसाद ने उसके साथ उचित व्यवहार नहीं किया. साथ ही प्रेमी की विवाहिता बहन बेबी देवी ने उसके साथ काफी ज्यादा मारपीट की़ जिससे उसे काफी चोट भी आयी है. सोमवार को दिन में प्रेमी के पिता जगदीश प्रसाद व माता सावित्री देवी जबरन उसे एक वाहन से रजौली ले जा रहे थे.
उसका मोबाइल भी इन लोगों ने छीन लिया था. रामगढ़ घाटी में पहुंचने पर युवती फूलवंती देवी ने अपने साथ लाये कीटनाशक को खा लिया. इलाज के क्रम में चिकित्सकों ने युवती के कमर से एक चाकू भी पाया. हालत गंभीर होते देख बुजुर्ग दंपत्ती उसे सदर अस्पताल इलाज के लिए लेकर आये़ इलाज के क्रम में युवती की स्थिति गंभीर होते देख उसे रिम्स रेफर कर दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola