रवींद्र को अध्यक्ष व मनोज को उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाने की मांग

Updated at : 06 Mar 2018 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
रवींद्र को अध्यक्ष व मनोज को उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाने की मांग

बरकाकाना : आजसू पार्टी कार्यालय नयानगर बरकाकाना में सोमवार को पतरातू पूर्वी जोन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष भरत प्रसाद ने की. संचालन नागेंद्र सोनी ने किया. बैठक में आजसू पिछड़ा वर्ग महासभा के जिलाध्यक्ष हरिरत्नम साहू, प्रवक्ता हरेश राय, पीरी पंचायत के मुखिया गंगाधर बेदिया उपस्थित थे. बैठक में रामगढ़ […]

विज्ञापन

बरकाकाना : आजसू पार्टी कार्यालय नयानगर बरकाकाना में सोमवार को पतरातू पूर्वी जोन के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष भरत प्रसाद ने की. संचालन नागेंद्र सोनी ने किया. बैठक में आजसू पिछड़ा वर्ग महासभा के जिलाध्यक्ष हरिरत्नम साहू, प्रवक्ता हरेश राय, पीरी पंचायत के मुखिया गंगाधर बेदिया उपस्थित थे. बैठक में रामगढ़ नगर परिषद चुनावों पर चर्चा की गयी. श्री साहू ने कहा कि आजसू सिर्फ और सिर्फ विकास की पक्षधर है.

रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र की जनता आजसू के विकास करने के संकल्प को पूरा करने के लिए पार्टी के पक्ष में मतदान करने को उत्साहित है. उत्साह को जीत में तब्दील करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से ही जुट जाने की जरूरत है. बैठक में चुनाव में प्रत्याशी के नामों पर भी चर्चा की गयी. हेहल निवासी रवींद्र मुंडा को अध्यक्ष पद व आजसू जिला सचिव मनोज महतो को उपाध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाने की मांग उठी. निर्णय लिया गया कि आजसू के सक्रिय कार्यकर्ता,

पदाधिकारी व पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो, मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रौशनलाल चौधरी, मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो से मुलाकात कर कार्यकर्ताओं की मांग से अवगत कराया जायेगा. बैठक में अवधेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, जितेंद्र पटेल, बालेश्वर बेदिया, दुलेल महतो, गुलजार, अमर नायक, राकेश नायक, सुजीत, मो इजहार, मो सद्दाम, आशीष, अंजय उपस्थित थे. इधर, बैठक के दौरान राकेश नायक के नेतृत्व में दर्जनों लोजपा कार्याकर्ताओं ने आजसू पिछड़ा वर्ग महासभा जिलाध्यक्ष हरिरत्नम साहू व प्रवक्ता हरेश राय से मुलाकात कर आजसू में शामिल होने की इच्छा जतायी. श्री साहू ने बताया कि शीघ्र ही भव्य समारोह का आयोजन कर नये लोगों को पार्टी में शामिल किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola