कातिल मुर्गों की रखवाली में रात भर नहीं सोयी भुरकुंडा पुलिस

भुरकुंडा : अपराध व अपराधियों पर लगाम कसने के दौरान पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई कभी-कभी खुद पुलिस के लिए ही मुसीबत बन जाती है. रविवार को पतरातू अनुमंडल के एसडीपीओ द्वारा की गयी कार्रवाई के बाद कुछ ऐसे ही हालात भुरकुंडा पुलिस के लिए बन गयी. भुरकुंडा पुलिस की रविवार रात की नींद छिन […]
भुरकुंडा : अपराध व अपराधियों पर लगाम कसने के दौरान पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई कभी-कभी खुद पुलिस के लिए ही मुसीबत बन जाती है. रविवार को पतरातू अनुमंडल के एसडीपीओ द्वारा की गयी कार्रवाई के बाद कुछ ऐसे ही हालात भुरकुंडा पुलिस के लिए बन गयी. भुरकुंडा पुलिस की रविवार रात की नींद छिन गयी. रातभर पुलिस वाले आठ कातिल मुर्गों की रखवाली में कसरत करते रहें. अहले सुबह से ही मुर्गों की बांग से बेहाल-परेशान पुलिस ने सोमवार को थाने से जुड़े एक व्यक्ति को बुलाया.
उसे समझा-बुझा कर मुर्गों की रखवाली के लिए तैयार किया. फिर उससे जिम्मानामा लिखवा कर मुर्गों को सौंप कर अपना पिंड छुड़ा लिया. मुर्गों से पिंड छुटते ही पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




