भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर ओबीसी मोर्चा ने दी बधाई

Updated:
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर ओबीसी मोर्चा ने दी बधाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर ओबीसी मोर्चा ने दी बधाई

विज्ञापन

कुजू. भाजपा ओबीसी मोर्चा के रांची महानगर प्रभारी जगेश्वर प्रजापति ने आदित्य साहू के झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बुधवार को रांची जाकर मुलाकात कर बधाई दी. इस दौरान उन्होंने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को सम्मानित किया. मौके पर जगेश्वर प्रजापति ने कहा कि आदित्य साहू ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनायी है. आदित्य साहू अपने विनम्र स्वभाव के साथ जमीन पर काम करने के लिए जाने जाते हैं. कहा कि श्री साहू के नेतृत्व में भाजपा संगठन को नयी ऊर्जा मिलेगी और प्रदेश में संगठन के कार्यों को और गति प्राप्त होगी. आदित्य साहू के प्रदेश अध्यक्ष बनने को लेकर जगेश्वर प्रजापति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है. बधाई देने वालों में जगेश्वर प्रजापति, मोर्चा के दशरथ प्रसाद केशरी, परमेश्वर केशरी, प्रकाश केशरी, छोटन प्रजापति आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola