ePaper

Latest : झारखंड में कहां और क्यों उतारनी पड़ी नौसेना की टीम

Updated at : 26 Aug 2017 10:28 PM (IST)
विज्ञापन
Latest : झारखंड में कहां और क्यों उतारनी पड़ी नौसेना की टीम

रामगढ़ (झारखंड) : रामगढ़ जिले में एक कोयला खदान में दो खनिकों के फंसने के 10 दिन बाद नौसेना की एक टीम उनकी तलाश में शनिवार को खदान में दाखिल हुई. सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड के सीएमडी गोपाल सिंह ने बताया कि आधुनिक यंत्रों से लैस नौसेना की छह सदस्यीय एक टीम बारका-सयाल खदान में […]

विज्ञापन

रामगढ़ (झारखंड) : रामगढ़ जिले में एक कोयला खदान में दो खनिकों के फंसने के 10 दिन बाद नौसेना की एक टीम उनकी तलाश में शनिवार को खदान में दाखिल हुई. सेंट्रल कोल फील्ड्स लिमिटेड के सीएमडी गोपाल सिंह ने बताया कि आधुनिक यंत्रों से लैस नौसेना की छह सदस्यीय एक टीम बारका-सयाल खदान में घुसी.

ये दोनों खनिक गत 16 अगस्त से खदान में फंसे हुए हैं. दो खदानों के बीच दीवार टूटने से बंद एक खदान में पानी भर गया था, जिससे ये खनिक वहां फंस गये थे.

सयाल खदान के परियोजना अधिकारी वीसी तिवारी ने बताया कि दो खनिकों अशोक सिंह (47) और प्रवेश नोनिया (57) की तलाश अभी की जा रही है. एक अधिकारी ने बताया कि सीसीएल, बीसीसीएल और ईसीएल की 45 टीमों ने पिछले 10 दिनों में खनिकों की तलाश का प्रयास किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola