पतरातू में मधुमक्खियों का हमला, रिटायर्ड कर्मचारी की मौत, कई शिक्षक और राहगीर घायल

सेवानिवृत्त कर्मी की फाइल फोटो
Patratu News: पतरातू के पीटीपीएस हेसला पंचायत में मधुमक्खियों के बढ़ते हमलों से लोगों में डर का माहौल बन गया है. इन हमलों में पीटीपीएस के एक सेवानिवृत्त कर्मी की मौत हो गई है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
पतरातू से अजय कुमार की रिपोर्ट
Patratu News: झारखंड के पतरातू के पीटीपीएस हेसला पंचायत में मधुमक्खियों के लगातार हमलों से इलाके में दहशत फैल गई है. इस दौरान एक सेवानिवृत्त कर्मी की मौत हो गई, जबकि कई राहगीर और स्कूल के शिक्षक घायल हो चुके हैं.
सड़क से गुजरना बना खतरनाक
पीटीपीएस हेसला पंचायत में शिशु विद्या मंदिर विद्यालय जाने वाले रास्ते पर पिछले कुछ दिनों से मधुमक्खियों के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इस रास्ते से गुजरने वाले लोग डर के साए में आवाजाही करने को मजबूर हैं.
शिक्षक और राहगीर भी हुए घायल
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग से गुजरने वाले कई राहगीर और शिशु विद्या मंदिर के शिक्षक मधुमक्खियों के हमले का शिकार होकर घायल हो चुके हैं. इससे अभिभावकों और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है.
सेवानिवृत्त कर्मी की मौत से बढ़ा आक्रोश
इसी बीच हेसला पंचायत निवासी और पीटीपीएस से रिटायर्ड कर्मचारी भिखारी राम की मधुमक्खियों के हमले से मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में भय के साथ-साथ लोगों में आक्रोश भी देखा जा रहा है.
छत्तों को हटाने की मांग तेज
ग्रामीणों और अभिभावकों का कहना है कि सड़क किनारे पेड़ों या आसपास मधुमक्खियों के छत्ते होने से यह समस्या बढ़ रही है. उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर छत्तों को सुरक्षित तरीके से हटाने और स्थायी समाधान करने की मांग की है, जिससे बच्चों, शिक्षकों और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.
Also Read: झारखंड 11वीं बोर्ड में 99.12% छात्र सफल, छात्राओं ने फिर मारी बाजी, गुमला और गिरिडीह जिला रहा टॉपर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










