चैनपुर : आंबेडकर जयंती पर निकाली गयी शोभा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
चैनपुर : आंबेडकर जयंती पर निकाली गयी शोभा यात्रा

चैनपुर : आंबेडकर जयंती पर निकाली गयी शोभा यात्रा

विज्ञापन

चैनपुर. मांडू प्रखंड के आंबेडकर चौक रविदास टोला, बड़गांव में मंगलवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम रविदास ने की. मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र, रामगढ़ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ सुधांशु शेखर, विशिष्ट अतिथि श्रम अधीक्षक अनिल कुमार रंजन व वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक कुमार, सम्मानित अतिथि पंसस भोला रविदास व पूर्व मुखिया कन्हैया रविदास थे. मुख्य अतिथि सुधांशु शेखर ने कहा कि शिक्षा ही वह हथियार है, जो किसी भी तरह की गुलामी की बेड़ियां काट सकती है. शिक्षा ग्रहण करने से समाज का तेजी से विकास होता है. विशिष्ट अतिथि श्रम अधीक्षक अनिल कुमार रंजन ने कहा कि शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो का संदेश आज भी प्रासंगिक है. इसके बाद शोभा यात्रा निकाली गयी. संचालन शिक्षक प्रदीप राम ने किया. इस अवसर पर बसंत कुमार साहू, सुरेंद्र प्रसाद, रामवतार प्रसाद, अमरनाथ महतो, त्रिलोकी महतो, उमेश महतो, आशा देवी, बैजनाथ ठाकुर, कपिल चौधरी, विक्रम रविदास, सूरज राम, श्रवण कुमार, महेंद्र रविदास, सुरेंद्र राम विकास कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola