India’s Got Latent विवाद के बाद छलका समय रैना का दर्द, बोले- मैं डेड बॉडी जैसा हो गया था

समय रैना, फोटो- इंस्टाग्राम
कॉमेडियन समय रैना ने बताया कैसे ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बाद वह पूरी तरह टूट गए थे और फिर धीरे-धीरे खुद को संभालकर इस मुश्किल दौर से बाहर निकले.
स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल समय के बारे में खुलकर बात की. यह समय उस विवाद के बाद आया, जो शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ से जुड़ा था. इस विवाद के बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग, FIR और लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा, जिससे वह अंदर से टूट गए. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ बताया.
समय रैना: “मैं डेड बॉडी जैसा हो गया था”
समय रैना ने वैभव मुंजाल के पॉडकास्ट में बताया कि उस समय उनकी हालत बहुत खराब हो गई थी. उन्होंने कहा, “मैं एकदम डेड बॉडी जैसा हो गया था. मेरे पास उस समय के वीडियो हैं, जिनमें मैं बस खोया हुआ सा नजर आता हूं. मैं बस इधर-उधर देखता रहता था. खुद से ही कटा हुआ, दुनिया से अलग- दूर. बस लोगों को मुस्कुराते हुए देखता और अंदर से बहुत बुरा महसूस करता.”
उन्होंने आगे अपने दोस्त बलराज के बारे में बात करते हुए कहा, “बलराज मुझे बाहर ले जाने की कोशिश करता रहता था. वह कहता था, “चल ना यार, चल.” मैं कहता, “नहीं यार, मुझे बस यहीं रहना है.” बीच में तो उसके पास कनाडा का वीजा भी नहीं था. उन 10 दिनों में मैं बहुत अकेला महसूस कर रहा था, क्योंकि वह मेरे साथ US में था और उसके पास कनाडा का वीजा नहीं था. तो 10 दिन, 10 शो और बाहर का तापमान -27 डिग्री सेल्सियस था. हम एडमोंटन और कैलगरी में थे और उस समय मैं पूरी तरह टूट चुका था. मैं हर समय बस रोता रहता था. मैं पूरी तरह से घबरा और निराश हो चुका था. मैं बस कमरे में लेटा रहता था.”
दर्द से बना ‘Still Alive’
इस मुश्किल समय में समय रैना ने हार नहीं मानी. उन्होंने अपने दर्द को लिखना शुरू किया. छोटे-छोटे जोक्स और बातों से शुरुआत हुई, जो बाद में उनका स्टैंड-अप स्पेशल ‘Still Alive’ बन गया. उन्होंने कहा कि यह उनका अब तक का सबसे अच्छा काम है, क्योंकि इसमें उनका असली दर्द है.
विवाद कैसे शुरू हुआ?
यह पूरा मामला रणवीर इलाहाबादिया के एक विवादित बयान के बाद शुरू हुआ. इसके बाद मामला बढ़ता गया और समय रैना भी इस विवाद में घिर गए. धीरे-धीरे यह विवाद इतना बड़ा हो गया कि उन पर केस (FIR) तक हो गए और उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी.
अब क्या कर रहे हैं समय?
अब समय रैना धीरे-धीरे आगे बढ़ रहे हैं. फिलहाल वह इटली में हैं और जल्द ही एम्सटर्डम में एक नया शो करने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: Khatron Ke Khiladi 15: क्या ‘इश्कबाज’ के ओमकार बनेंगे शो का हिस्सा? कुणाल जयसिंह ने दिया जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
मैं शीतल चौबे, प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर. पिछले एक साल से ज्यादा समय से मैं यहां बॉक्स ऑफिस अपडेट्स, भोजपुरी-बॉलीवुड खबरें, टीवी सीरियल्स की हलचल और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. एंगेजिंग, फास्ट और रीडर-फ्रेंडली कंटेंट लिखना मेरी खासियत है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




