नवोदय विद्यालय में शुरू हुई क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता

Updated:
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय में शुरू हुई क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता

नवोदय विद्यालय में शुरू हुई क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता

विज्ञापन

पतरातू. जवाहर नवोदय विद्यालय पतरातू में मंगलवार को तीन दिवसीय क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ. इसमें तीन समूह पटना, रांची व वर्धमान के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक रोशनलाल चौधरी व विशिष्ट अतिथि मुखिया किशोर कुमार महतो ने किया. अतिथियों ने डॉ भीमराव आंबेडकर की तस्वीर पर भी माल्यार्पण किया. विधायक ने कहा कि पतरातू क्षेत्र में इस तरह के क्षेत्रीय खेल का आयोजन होना गर्व की बात है. खेलकूद अनुशासन, टीम भावना व प्रतिस्पर्धा की सोच विकसित करता है. बताया गया कि नवोदय विद्यालय समिति के अंतर्गत कबड्डी प्रतियोगिता पहले समूह व बाद में जिला स्तर पर आयोजित होती है. इसके विजेता टीमें क्षेत्रीय (पटना क्षेत्र) स्तर पर पहुंचती हैं. यहां से विजेता टीम आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेती है. मौके पर प्रभारी प्राचार्य रवि शंकर प्रसाद, जसवंत कुमार, सुनीता कुजूर, पंसस अनीता जैन, किरण देवी, तेरूष देवी, अमित कुमार सिंह, गणेश कुमार ठाकुर, मनीष कुमार, गोविंद महतो, पारिजात कुमारी, पंकज महतो, अशोक कुमार, जितेंद्र पांडेय, विपिन कुमार, अजीत कश्यप, सुमित धानुका, एसएन पांडेय, भवान कुमारी, दुर्गेश कुमारी, जितेंद्र कुमार उपस्थित थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola