योजनाओं को समय पर पूरा करें : ज्योत्सना सिंह

Updated at : 12 Aug 2017 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
योजनाओं को समय पर पूरा करें : ज्योत्सना सिंह

डीआरडीए निदेशक ने समीक्षा बैठक की पतरातू : प्रखंड मुख्यालय में डीआरडीए निदेशक ज्योत्सना सिंह ने मुखिया, पंचायत सेवक व स्वयं सेवकों के साथ बैठक की. बैठक में पंचायतवार इंदिरा आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा योजना की समीक्षा की गयी. पंचायत सेवक व स्वयं सेवकों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार योजनाओं को पूर्ण करने का […]

विज्ञापन
डीआरडीए निदेशक ने समीक्षा बैठक की
पतरातू : प्रखंड मुख्यालय में डीआरडीए निदेशक ज्योत्सना सिंह ने मुखिया, पंचायत सेवक व स्वयं सेवकों के साथ बैठक की. बैठक में पंचायतवार इंदिरा आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा योजना की समीक्षा की गयी. पंचायत सेवक व स्वयं सेवकों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार योजनाओं को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. जिन पंचायतों में योजना की स्थिति सही नहीं है, उन पंचायत सेवकों को सख्त हिदायत दी गयी.
मौके पर बीडीओ शीलवंत कुमार, पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुभाष चंद्रा, पुष्पा कुमारी, सुदर्शन चौबे, डीएन पांडेय, कामाख्या प्रसाद उपस्थित थे.
बीडीओ ने जन वितरण दुकानदारों के साथ बैठक की : बीडीओ शीलवंत कुमार ने प्रखंड के जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ बैठक की. उन्होंने दुकानदारों से ईमानदारीपूर्वक लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरण करने की बात कही. उन्होंने दुकानदारों को अपने दुकानों पर खाद्यान्न व केरोसिन की अद्यतन स्थिति अंकित करने की बात कही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola