इनरव्हील क्लब ने रामगढ़ थाना में लगाया वाटर कूलर

Updated:
विज्ञापन
इनरव्हील क्लब ने रामगढ़ थाना में लगाया वाटर कूलर

इनरव्हील क्लब ने रामगढ़ थाना में लगाया वाटर कूलर

विज्ञापन

रामगढ़. इनरव्हील क्लब ऑफ रामगढ़ ने शुक्रवार को रामगढ़ थाना परिसर में वाटर कूलर लगाया. मौके पर थाना प्रभारी वीणा कुमारी, क्लब सचिव जनेशा वडेरा, निधि चौधरी, नीरू साहनी, अनुराधा श्रॉफ, पिंकी पोद्दार, जसबिंदर होरा, नवलजीत कौर, मधु अग्रवाल, रंजू अग्रवाल श्वेता जैन, मधु बरेलिया, मीरा बगड़िया, जसमीत कौर, ममता, बसंत, दीपा वडेरा, अविनाश कौर, नीतू अग्रवाल, राजेंद्र, हरमीत कौर, नवलजीत कौर, जसप्रीत कौर उपस्थित थे. क्लब अध्यक्ष नमिता श्रॉफ ने बताया कि क्लब लगातार सामाजिक सरोकार का कार्य करता है. भविष्य में भी जनहितकारी का कार्य किया जायेगा. महिला थाना प्रभारी वीणा कुमारी ने कहा कि इस वाटर कूलर को सुरक्षित रखने के लिए परिसर में शेड का भी निर्माण कराया गया है. क्लब के सदस्यों ने बताया कि पुलिस स्टेशन की दीवार के बाहर की ओर एक बेसिन लगाया गया है. इस बेसिन का लाभ राहगीर, पोस्ट ऑफिस आने-जाने वाले लोग तथा गांधी घाट (मुक्तिधाम) जाने वाले लोग को भी मिलेगा.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola