नौकरी व मुआवजा को लेकर रैयतों ने उत्पादन कार्य किया बाधित

Updated:
विज्ञापन
नौकरी व मुआवजा को लेकर रैयतों ने उत्पादन कार्य किया बाधित

नौकरी व मुआवजा को लेकर रैयतों ने उत्पादन कार्य किया बाधित

विज्ञापन

महाप्रबंधक से आश्वासन मिलने पर शुरू हुआ कार्य. गिद्दी. नौकरी, मुआवजा व पुनर्वास की मांग को लेकर रैयतों ने शुक्रवार को सिरका परियोजना व आउटसोर्सिंग का उत्पादन कार्य लगभग आठ घंटे तक बाधित किया. अरगड्डा महाप्रबंधक सत्यजीत कुमार ने रैयतों के साथ वार्ता की. उनसे आश्वासन मिलने के बाद रैयतों ने दोपहर डेढ़ बजे आंदोलन वापस ले लिया. जानकारी के अनुसार, रैयतों व विस्थापितों ने सुबह छह बजे सिरका परियोजना व आउटसोर्सिंग का उत्पादन कार्य बाधित कर दिया. रैयतों ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन ने वर्षों से हमारी जमीन का अधिग्रहण किया है, लेकिन अभी तक नौकरी, मुआवजा व समुचित पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की है. इससे रैयतों में प्रबंधन के प्रति नाराजगी है. रैयतों ने प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया. रैयतों ने पहले बैठक की. इसके बाद अरगड्डा महाप्रबंधक के साथ वार्ता की. महाप्रबंधक ने कहा कि आउटसोर्सिंग कार्य का विस्तार जरूरी है. सिरका चानक में जिन लोगों को मुआवजा दिया गया है, उनका घर 10 दिन में खाली कराया जायेगा. उन्होंने रैयतों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम उठाया जायेगा. रैयतों ने प्रबंधन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गयी, तो आंदोलन तेज किया जायेगा. वार्ता में सिरका पीओ एएन सिंह, मांडू विधायक निर्मल महतो, अमरलाल महतो, जगनारायण बेदिया, कालीचरण महतो, अर्जुन बेदिया, त्रिवेणी प्रजापति, गोपाल महतो शामिल थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola