हेसला पंचायत को उजाड़ने की कार्रवाई का ग्रामीण करेंगे विरोध

Updated:
विज्ञापन
हेसला पंचायत को उजाड़ने की कार्रवाई का ग्रामीण करेंगे विरोध

हेसला पंचायत को उजाड़ने की कार्रवाई का ग्रामीण करेंगे विरोध

विज्ञापन

कोर्ट ने लगायी है कार्रवाई पर रोक, प्रशासन छह को करेगा उजाड़ने की कार्रवाई. पतरातू. हेसला पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदीप महतो ने की. बैठक में पंचायत को खाली कराने की प्रशासनिक तैयारी का विरोध किया गया. ग्रामीणों ने कहा कि एक अप्रैल 2026 को उच्च न्यायालय ने हेसला पंचायत को उजाड़ने की कार्रवाई पर रोक लगा दी है. इसके बावजूद जिला प्रशासन की ओर से पत्र जारी कर छह अप्रैल की सुबह नौ बजे से मजिस्ट्रेट की निगरानी में पुलिस बल के साथ पंचायत को खाली कराने की सूचना जारी की गयी है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के इस कदम को न्यायालय के आदेश की अवहेलना बताते हुए आक्रोश व्यक्त किया. चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रशासन जबरन पंचायत खाली कराने पहुंचता है, तो इसका विरोध किया जायेगा. हमलोग आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं. बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकारी तंत्र पूंजीपतियों के दबाव में काम कर रहा है. इससे आम जनता परेशान हैं. संचालन अमित सत्यार्थी ने किया. बैठक में यशवंत सागर, कुंदन कुमार, अशोक ठाकुर, शंकर बिंद, करण चतुर्वेदी, विजय कुशवाहा, संजय झा, विनय कुमार, दीपक मुंडा, अमन मुंडा, पार्वती देवी, सरिता देवी, सुनीता देवी, अंजलि कुमारी, जोरू देवी, देवंती देवी, विभा देवी, अनीता देवी, रेणु देवी, लक्ष्मी देवी शामिल थे.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola