शाम ढलते ही हाथी भगाओ दल सक्रिय, वनकर्मी हाथियों को खदेड़ने में जुटे

Updated:
विज्ञापन
शाम ढलते ही हाथी भगाओ दल सक्रिय, वनकर्मी हाथियों को खदेड़ने में जुटे

शाम ढलते ही हाथी भगाओ दल सक्रिय, वनकर्मी हाथियों को खदेड़ने में जुटे

विज्ञापन

गोला. गोला वन क्षेत्र में हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है. शुक्रवार शाम ढलते ही वन विभाग की टीम हाथी भगाओ दल के साथ सुतरी जंगल क्षेत्र में पहुंची और हाथियों को आबादी वाले इलाके से दूर खदेड़ने का अभियान शुरू किया. इस अभियान का नेतृत्व रेंजर आरके सिंह कर रहे हैं. टीम द्वारा मशाल, पटाखा एवं अन्य पारंपरिक तरीकों का इस्तेमाल कर हाथियों को जंगल की ओर वापस भेजने का प्रयास किया जा रहा है. ग्रामीणों में भय का माहौल है. वनकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दे रहे हैं. बताया जाता है कि इस विशेष अभियान में केवल गोला वन क्षेत्र ही नहीं, बल्कि बोकारो, कुजू समेत आसपास के अन्य वन क्षेत्रों की टीमों को भी शामिल किया गया है. वन विभाग का उद्देश्य हाथियों को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर मोड़ना और मानव-हाथी संघर्ष को कम करना है. वन विभाग ने ग्रामीणों से रात के समय घरों से बाहर नहीं निकलने और किसी प्रकार की सूचना तुरंत विभाग को देने को कहा है.

विज्ञापन
Saroj Tiwary

लेखक के बारे में

By Saroj Tiwary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola