महिंद्रा ने भी बढ़ाये गाड़ियाें के दाम, नयी कीमतें 6 अप्रैल से लागू

Updated:
विज्ञापन

Mahindra SUV

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने नॉन-इलेक्ट्रिक SUV और कमर्शियल व्हीकल्स की कीमतें 2.5% तक बढ़ाने का ऐलान किया है. नयी कीमतें 6 अप्रैल से लागू होंगी. कंपनी ने लागत बढ़ने को कारण बताया.

विज्ञापन

महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने 6 अप्रैल 2026 से अपनी चुनिंदा SUVs और कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 2.5% तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिसका औसत इजाफा 1.6% होगा. बढ़ती इनपुट लागत के कारण यह फैसला लिया गया है, जो थार, स्कॉर्पियो-एन और XUV 3XO जैसे मॉडल्स पर लागू होगा, हालांकि नयी XUV 7XO के शुरुआती 40,000 ग्राहक नयी मूल्य वृद्धि से सुरक्षित रहेंगे.

विज्ञापन

कितनी होगी बढ़ोतरी

कंपनी के अनुसार सभी मॉडलों पर औसतन 1.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी. हाल ही में लॉन्च की गई XUV 7XO पर यह बढ़ी हुई कीमतें तभी लागू होंगी जब शुरुआती 40,000 बुकिंग की डिलीवरी पूरी हो जाएगी.

क्यों बढ़ रही हैं कीमतें

ऑटोमोबाइल सेक्टर में कच्चे माल और उत्पादन लागत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इसी वजह से महिंद्रा समेत कई कंपनियां अपने वाहनों की कीमतें बढ़ा रही हैं. टाटा मोटर्स, JSW MG मोटर इंडिया, BMW, ऑडी इंडिया और मर्सिडीज-बेंज पहले ही अप्रैल से अपने वाहनों के दाम बढ़ा चुके हैं.

ग्राहकों पर असर

कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा. हालांकि यह बढ़ोतरी सीमित है, लेकिन SUV और वाणिज्यिक वाहनों की मांग को देखते हुए खरीदारों को अब ज्यादा बजट तैयार करना होगा.

यह भी पढ़ें: महिंद्रा का नया दांव- EV पर भारी डिस्काउंट और Cineluxe एडिशन लॉन्च

यह भी पढ़ें: WagonR से लेकर Fortuner तक, सेकंड-हैंड मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola