नुकसान: बारिश होने से बलकुदरा चार नंबर खदान में पानी भर गया था, उत्पादन ठप, एक करोड़ का नुकसान

Updated at : 08 Aug 2017 12:40 PM (IST)
विज्ञापन
नुकसान: बारिश होने से बलकुदरा चार नंबर खदान में पानी भर गया था, उत्पादन ठप, एक करोड़ का नुकसान

भुरकुंडा: भारी बारिश ने आम जन-जीवन के साथ औद्योगिक क्षेत्र को भी प्रभावित किया है. विगत तीन दिनों से भुरकुंडा की बलकुदरा व चार नंबर खदान से उत्पादन पूरी तरह ठप है. खदानों में अभी भी पानी भरा हुआ है और बगल की बंद क्वायरी से पानी का रिसाव तेजी से हो रहा है. इन […]

विज्ञापन
भुरकुंडा: भारी बारिश ने आम जन-जीवन के साथ औद्योगिक क्षेत्र को भी प्रभावित किया है. विगत तीन दिनों से भुरकुंडा की बलकुदरा व चार नंबर खदान से उत्पादन पूरी तरह ठप है. खदानों में अभी भी पानी भरा हुआ है और बगल की बंद क्वायरी से पानी का रिसाव तेजी से हो रहा है. इन तीन दिनों में बलकुदरा से एक छटाक कोयला का उत्पादन नहीं हो सका है.

बलकुदरा में आउटसोर्सिंग पीएलआर कंपनी द्वारा उत्खनन कार्य किये जा रहे हैं. बलकुदरा से प्रतिदिन ढाई हजार कोयले का उत्पादन करने का लक्ष्य है. 2017-18 में बलकुदरा को छह लाख कोयले का उत्पादन करने का लक्ष्य मिला है. इन तीन दिनों में लगभग कंपनी को एक करोड़ का नुकसान उठाना पड़ा है. इधर, क्वायरी में पानी प्रवेश करने को लेकर कंपनी द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है. भारी बारिश के कारण बलकुदरा से होनेवाली सड़क की पुलिया भी बह चुकी है. दूसरी ओर भुरकुंडा परियोजना की चार नंबर क्वायरी में पानी भर जाने के कारण कोयले का उत्पादन ठप है.
जल्द शुरू होगा उत्पादन : पीओ
भुरकुंडा परियोजना के पीओ जीसी साहा ने कहा कि बलकुदरा में पानी को बंद करने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किये जा रहे हैं. बलकुदरा में एक छोर से ओबी का उत्पादन चालू है, लेकिन पानी के बहाव के कारण कोयले का उत्पादन नहीं हो रहा है. जल्द ही क्वायरी से पानी निकासी के बाद उत्पादन शुरू कर दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola