सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत,एक गंभीर

Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत,एक गंभीर

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नावाबाजार मेदिनीनगर- औरंगाबाद मुख्य पथ एनएच 98 पर तुकबेरा पेट्रोल पंप के समीप बाइक व टैक्टर में जोरदार टक्कर हो गयी. जिसमें बाइक सवार 20 वर्षीय संदीर मियां व 19 वर्षीय आचिप अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना नावाबाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव को दी गयी. सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर महबूब अंसारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया. चिकित्सकों ने घायलों की गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. दोनों युवक पड़वा मोड़ से बाइक से घर जा रहे थे. इस बीच घटना घटी. परिजनों ने बताया कि स्थिति गंभीर है. घटनास्थल से नावा बाजार पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गयी. महबूब अहमद ने बताया कि ट्रैक्टर पड़वा मोड़ के आनंद महतो का है.जबकि बाइक खोढी गांव के आचिप अंसारी का है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola