दो वर्षीय बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Updated:
विज्ञापन

दो वर्षीय बच्चे को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र जगराहा गांव के सोनू भुइयां का दो वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार को ट्रैक्टर के चपेट में आ गया. जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. घटना बुधवार दोपहर करीब 11.45 बजे की बतायी जाती है. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया. परिजनों ने बताया कि आर्यन घर के पास खेल रहा था.इसी क्रम में तेज गति से अवैध लदे बालू ट्रैक्टर लेकर जा रहा था. जिसके चपेट में बच्चा आ गयी. घटना के बाद बच्चे की मां व परिजनों की हाल बेहाल है. ग्रामीणों ने बताया कि अवैध बालू की ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर चालक तेज गति से चलाते है. जिसके कारण पूर्व में भी घटना हुई है. कार्रवाई नहीं होने के कारण ट्रैक्टर चालकों का मनोबल बढ़ा रहता है.सूचना मिलने के बाद मनातू थाना प्रभारी विक्की कुमार घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया है.थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त करने व चालक के गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola