पलामू में रामभक्ति का सैलाब: मेदिनीनगर की सड़कों पर उतरे 42 पूजा संघ, कोयल नदी के तट पर हुआ महामिलन

Published by : Sameer Oraon Updated At : 27 Mar 2026 8:54 PM

विज्ञापन

पलामू में रामनवमी के अवसर पर निकली झांकी का दृश्य

Palamu Ram Navami 2026: पलामू के मेदिनीनगर में रामनवमी के अवसर पर आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला. श्री महावीर नवयुवक दल जनरल के नेतृत्व में 42 पूजा संघों ने शहर को केसरिया रंग में रंग दिया. कोयल नदी के तट पर शाहपुर जनरल के साथ झंडा मिलन का दृश्य ऐतिहासिक रहा. पढ़ें पलामू की रामनवमी की रिपोर्ट

विज्ञापन

Palamu Ram Navami 2026, पलामू (राकेश पाठक की रिपोर्ट): पलामू में शुक्रवार को प्रभु श्रीराम का पावन जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में रामनवमी पर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. जिले के विभिन्न हिस्सों से भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं, जिससे पूरा वातावरण ‘जय श्रीराम’ और ‘बजरंगबली’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा. शहर से लेकर गांव तक पूजा अनुष्ठान और शोभायात्रा का उत्साह चरम पर दिखा. जिला प्रशासन और पुलिस शांतिपूर्ण माहौल बनाये रखने के लिए पूरी तरह सक्रिय रही.

मेदिनीनगर में 42 पूजा संघों का समागम

पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में श्री महावीर नवयुवक दल (जनरल) के नेतृत्व में 42 पूजा संघों ने महावीरी झंडे और बाजे-गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली. पूजा अर्चना के बाद शिवाला घाट स्थित शिव मंदिर परिसर से शोभायात्रा शुरू हुई. जनरल के रथ के साथ सभी पूजा संघ लालकोठा, मुस्लिम नगर, तेली पट्टी, कन्नीराम चौक और थाना रोड होते हुए छहमुहान पहुंचे. यहां खिलाड़ियों ने पारंपरिक हथियारों के साथ अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन किया. अंत में कोयल नदी के शिवाला घाट पर शाहपुर जनरल के झंडे के साथ ऐतिहासिक मिलन हुआ.

Also Read: Gumla: हनुमान जन्मस्थली में रामधुन पर नाचे भक्त, नारी शक्ति का प्रदर्शन

आकर्षक झांकियां बनीं केंद्र

इस वर्ष मेदिनीनगर में एक दर्जन से अधिक पूजा संघों ने आकर्षक झांकियां निकालीं. विश्व संघ द्वारा तमिलनाडु के मंदिर का भव्य प्रारूप तैयार किया गया था, जो आकर्षण का केंद्र रहा. वहीं, महावीर युवा मंडल ने अपने 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य झांकी निकाली. हमीदगंज के न्यू एकता स्टार क्लब और न्यू सुरभि क्लब की झांकियों ने भी दर्शकों का मन मोह लिया.

इन प्रमुख पूजा संघों की रही भागीदारी

शोभायात्रा में जीनियस क्लब बैरिया, श्रीराम सेना संघ कचरवा, जय हनुमान संघ पंपूकल, नव शक्ति संघ नई मोहल्ला, नवदीप संघ बेलवाटिका, मारुति नंदन संघ नावाटोली और आजाद क्लब सहित शहर के दर्जनों संगठनों ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई. जनरल के अध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ मंगल सिंह, गणेश गिरी, दुर्गा जौहरी और अन्य पदाधिकारियों की देखरेख में पूरा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

Also Read: Lohardaga: रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा राम भक्तों का जनसैलाब

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola