पलामू : साइबर अपराधियों ने अमीन के खाते से उड़ाया एक लाख

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Dec 2023 1:01 AM

विज्ञापन

जिले के नावाबाजार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पदस्थापित सरकारी अमीन सुधीर कुमार के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 99 हजार 999 रुपये उड़ा लिया.

विज्ञापन

जिले के नावाबाजार प्रखंड सह अंचल कार्यालय में पदस्थापित सरकारी अमीन सुधीर कुमार के बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 99 हजार 999 रुपये उड़ा लिया. घटना 23 नवंबर की बतायी जाती है. भुक्तभोगी अमीन सुधीर कुमार ने इस संबंध में साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है. सुधीर कुमार ने बताया कि फोन पे नहीं काम कर रहा था. तकनीकी खराब बता रहा था. एक दिसंबर को एसबीआइ बैंक में पासबुक को अपडेट कराया तो पाया कि खाता से 23 नवंबर को एक ही दिन में एक लाख रुपये ट्रांसफर किया गया है. उन्होंने बताया कि पिछले छह माह से कैपिटल ट्रस्ट लिमिटेड के नाम से किसी व्यक्ति द्वारा फोन किया जाता था. लेकिन फोन काट देते थे. 23 नवंबर को भी उक्त व्यक्ति का फोन आया था. उसने बोला कि आपके परिचित सतीश कुमार मेहता संस्था से लोन लिये हैं. उन्हें सूचित कर दें, नहीं तो जेल चले जायेंगे. अमीन सुधीर ने बताया कि इस व्यक्ति के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है. मोबाइल पर एक लिंक आया था. यह कैसे दब गया, इसकी जानकारी नहीं है. उन्होंने कहा कि घर की चहारदीवारी कराने के लिए बजाज फाइनेंस से दो लाख 25 हजार लोन लिया था. जिसमें एक लाख रुपये की अवैध तरीके से निकासी कर ली गयी. खाता में मात्र 96 हजार 964 रुपये शेष बचा हुआ था, जिसे दूसरे खाता में ट्रांसफर कर दिया गया है. साइबर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Also Read: पलामू में हाइवा ने बाइक को चपेट में लिया, दो युवकों की मौत

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola