पलामू में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

पलामू पुलिस ने चार आरोपियों को नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार कर लिया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है. घटना गुरुवार सुबह की है.

विज्ञापन

पलामू : पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हुटार पंचायत के चाडो गांव की 16 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता के आवेदन के आधार पर रामगढ़ थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना गुरुवार अहले सुबह की बतायी जाती है. हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छानबीन जारी है.

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात में पलामू के चाडो गांव में शादी का कार्यक्रम था. अहले सुबह पीड़िता घर से बाहर शौच के लिए निकली. इस दौरान उडरीटांड के ललन भुईया, योगेंद्र भुईया, बिट्टू चंद्रवंशी व तीन अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट करने के बाद सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया. बताया जाता है कि इस पूरे कांड में एक नाबालिग भी शामिल है. पीड़िता ने थाना प्रभारी को दिये गये आवेदन में पूरे मामले की जानकारी दी है.

पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

थाना प्रभारी निलेश कुमार ने पीड़िता के आवेदन के आधार पर त्वरित करवाई किया और आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. इसके बाद पुलिस ने दो नामजद आरोपी सहित चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. शुक्रवार को मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि घटना में शामिल आरोपी ललन भुईंया, योगेंद्र भुईंया, श्रवण कुमार भुईंया एवं नबालिग आरोपी पंकज कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापामारी जारी है.

Also Read: पलामू में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी 9 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने दबोचा

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola