राजस्व उप निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष को मातृशोक

Updated:
विज्ञापन

राजस्व उप निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष को मातृशोक

विज्ञापन

हरिहरगंज. अंचल के राजस्व उप निरीक्षक सह राजस्व उप निरीक्षक संघ पलामू के जिलाध्यक्ष धर्मराज मिश्र की माता दीपकली कुंवर का निधन हो गया. वे 98 वर्ष की थीं. निधन की खबर से क्षेत्र में शोक व्याप्त है.मृतका का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर किया गया.उनके छोटे पुत्र धर्मराज मिश्र ने मुखाग्नि दी. सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की. शोक व्यक्त करने वालों में शिवराज मिश्र, दिलीप पाठक, अमरेंद्र मिश्रा, शशिकांत मिश्र, विकास मिश्र, प्रभात मिश्रा, अनुज मिश्रा, विजय मिश्रा, सतीश मिश्र, प्रवेश सहित कई गणमान्य लोग शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola