पलामू में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी 9 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी ने दबोचा
Published by : Mithilesh Jha Updated At : 17 May 2024 11:22 AM
एसीबी की गिरफ्त में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बच्चन कुमार पंकज. फोटो : प्रभात खबर
झारखंड के पलामू में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पलामू में शिक्षा विभाग के पदाधिकारी को 9000 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है.
Table of Contents
पलामू में शिक्षा विभाग के एक पदाधिकारी को 9 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने इस पदाधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गुरुवार (16 मई) को उसे उस वक्त पकड़ा गया, जब एक व्यक्ति से रिश्वत ले रहा था.
शिक्षा विभाग में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी है बच्चन कुमार पंकज
गिरफ्तार शिक्षा विभाग के पदाधिकारी का नाम बच्चन कुमार पंकज है. वह पलामू जिले के नावाबाजार में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं. बताया जा रहा है कि वादी से स्पष्टीकरण के जवाब के साथ फिर से उसका वेतन शुरू करने के एवज में बच्चन कुमार पंकज ने रिश्वत की मांग की थी. वादी रिश्वत देने के लिए तैयार नहीं था, लेकिन बच्चन कुमार बिना पैसे के काम नहीं कर रहा था.
वादी के साथ मिलकर एसीबी ने जाल बिछाया और धर दबोचा
अंतत: वादी ने एंटी करप्शन ब्यूरो में बच्चन कुमार पंकज के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. पलामू प्रमंडलीय एसीबी ने शिकायत की जांच की. जांच में शिकायत सही पाये जाने के बाद वादी के साथ मिलकर एसीबी ने बच्चन कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया. गुरुवार को जब वादी ने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को रिश्वत की रकम दी, तो सादे वेश में वहां मौजूद एसीबी की टीम ने बच्चन कुमार को धर दबोचा.
इसे भी पढ़ें
चतरा और पलामू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 2 सरकारी बाबू रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
एसीबी ने घूस ले रहे पंचायत सेवक, चौकीदार व राजस्व कर्मचारी को दबोचा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










