चतरा और पलामू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 2 सरकारी बाबू रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
चतरा और पलामू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 2 सरकारी बाबू रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

पंचायत सेवक अजय साव पांच प्रतिशत कमीशन लगभग 10 हजार रुपये की लगातार मांग कर रहा था. जिसकी शिकायत एसीबी हजारीबाग से की गईं.

विज्ञापन

चतरा और पलामू में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के विरूद्ध कार्रवाई की है. एसीबी ने दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. पहली घटना पलामू के पाटन की है जहां एक राजस्व कर्मचारी को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते पाटन ब्लॉक से गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक वह एक शख्स से जमीन म्यूटेशन के नाम पर पैसे की डिमांड कर रहा था. दूसरी घटना चतरा की है. जहां पांच हजार रिश्वत लेते दारियातू पंचायत सेवक सह जनसेवक अजय साव को गिरफ्तार किया गया है.

Also Read: अब एक फोन पर होगी फॉगिंग, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

कमीशन की मांग कर रहा था पंचायत सेवक

अजय साव की गिरफ्तारी पोस्ट ऑफिस के समीप से की गई. दअसल मामला ये है कि चतरा के दारियातू पंचायत के असाढीया देवी मंडप के पास पीसीसी सड़क निर्माण किया जा रहा है. सड़क निर्माण 15वें वित्त से 2 लाख 10 हजार की लागत से की जा रही है. इसे लेकर पंचायत सेवक अजय साव पांच प्रतिशत कमीशन (लगभग 10 हजार रुपये) की लगातार मांग कर रहा था. जिसकी शिकायत एसीबी हजारीबाग से की गईं. इस मामले में एसीबी की टीम ने जांच की. जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम ने जाल बिछाया. इसके बाद उसे रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा और अपने साथ हजारीबाग ले गयी.

Also Read: राज्य के 24 थाना क्षेत्रों में होता है सबसे अधिक नशे का कारोबार, चतरा टॉप पर

रिश्वत लेने वालों के बीच मचा हड़कंप

इस कारवाई के बाद रिश्वत लेने वाले पदाधिकारी व कर्मियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. मालूम हो की जिले में काम के एवज में रिश्वत लेने का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है. हालांकि समय -समय पर कारवाई की जा रही है, इसके बावजूद रिश्वत लेने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola