41,681 अयोग्य लाभुकों के राशन कार्ड से नाम हटा

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 10 Apr 2026 10:03 PM

विज्ञापन

इनकम टैक्स, जीएसटी व फोर व्हीलर वाले उठा रहे हैं राशन कार्ड का लाभ

विज्ञापन

इनकम टैक्स, जीएसटी व फोर व्हीलर वाले उठा रहे हैं राशन कार्ड का लाभ

शिवेंद्र कुमार, मेदिनीनगर

जिले में राशन कार्ड सत्यापन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 41 हजार 681 अयोग्य लाभुकों के नाम राशन कार्ड सूची से हटा दिए गये हैं. इनमें ऐसे लोग शामिल हैं, जो वर्षों से अनुचित तरीके से राशन का लाभ उठा रहे थे या एक से अधिक स्थानों से राशन ले रहे थे. विभागीय जानकारी के अनुसार 12 हजार 689 लाभुकों का आधार संदिग्ध पाया गया. वहीं राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से 1985 लोगों की पहचान कर उनके नाम हटाये गये. इसके अलावा 23 हजार 544 ऐसे लाभुक पाये गये, जिनका राशन कार्ड तो बना था, लेकिन वे लंबे समय से राशन का उठाव नहीं कर रहे थे. जांच के दौरान 3283 डुप्लीकेट लाभुक भी चिन्हित किये गये, जिन्हें अयोग्य पाते हुए सूची से बाहर कर दिया गया. यह कार्रवाई केंद्र सरकार से प्राप्त सूची के आधार पर की गयी.

दूसरे चरण में 2.45 लाख लोग जांच के घेरे में

दूसरे चरण में जिले के 2 लाख 45 हजार 931 लाभुकों की जांच की जा रही है. इनमें 2 लाख 37 हजार 528 ऐसे लोग हैं, जिनके पास पांच एकड़ से अधिक जमीन है. वहीं 6782 आयकरदाता, 96 जीएसटी देने वाले और 1525 चारपहिया वाहन धारक भी चिह्नित किये गये हैं, जो राशन का लाभ ले रहे थे. इन सभी की सूची आपूर्ति विभाग को भेज दी गयी है. संबंधित मार्केटिंग ऑफिसर और डीलरों के माध्यम से जांच कर रिपोर्ट तैयार की जायेगी, जिसके बाद अयोग्य पाए जाने पर इनके नाम भी हटाये जायेंगे. जिले में कुल करीब साढ़े चार लाख राशन कार्डधारी हैं, जिनमें 18 लाख 28 हजार 926 सदस्य शामिल हैं. राज्य सरकार के निर्देशानुसार कुल सदस्यों की संख्या तय सीमा से अधिक नहीं की जा सकती. ऐसे में जिनका नाम हटेगा, उनके स्थान पर जरूरतमंदों को जोड़ा जायेगा.

प्रखंडवार जांच के आंकड़े

दूसरे चरण में 2,45,931 लोगों को जांच के दायरे में रखा गया है. इसमें हुसैनाबाद (19,803), हैदरनगर (6488), मोहम्मदगंज (3647), हरिहरगंज (4885), पीपरा (3408), पाटन (15,791), विश्रामपुर (6474), चैनपुर (36,652), छतरपुर (18,785), नौडीहा बाजार (9669), पड़वा (4417), पांकी (38,775), तरहसी (16,166), मनातू (4868), नावाबाजार (5877), पांडू (10,280), सतबरवा (7801), लेस्लीगंज (12,098), मेदिनीनगर सदर (10,991), उंटारी रोड (4223), हुसैनाबाद नगर पंचायत (751), विश्रामपुर नगर पंचायत (1931) और मेदिनीनगर नगर निगम (2179) शामिल हैं.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola