बंद घर से 70 हजार नगद व डेढ़ लाख का गहना चोरी

बंद घर से 70 हजार नगद व डेढ़ लाख का गहना चोरी
मेदिनीनगर. सदर थाना क्षेत्र सुआ पंचायत के पटखोलिया टोला के विनय गुप्ता के बंद घर में चोरी हो गयी. भुक्तभोगी विनय गुप्ता ने बताया कि वे लोग रांची में रहते हैं. चोरों ने घर का ताला तोड़कर 70 हजार नगद व करीब डेढ़ लाख का जेवरात की चोरी कर ली. भुक्तभोगी ने बताया कि उसकी पत्नी और उसके भाई राजेश की पत्नी का सोने का झुमका, चांदी का लॉकेट, चांदी का चेन, पायल व बिछिया की चोरी हो गयी. यह घटना बुधवार की है. गुरुवार को दोपहर उसके पड़ोसी ने फोनकर चोरी होने की सूचना दी. इसके बाद वह शाम में घर पहुंचा. पाया कि घर में लगा ताला टूटा हुआ है और कई कीमती सामान गायब है. भुक्तभोगी ने सदर थाना में आवेदन देकर घर में चोरी होने की जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










