ePaper

दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग की अंत्येष्टि में राज्य सरकार की ओर से शामिल हुए वित्त मंत्री

Updated at : 25 Dec 2024 8:40 PM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता नाबालिग की अंत्येष्टि में राज्य सरकार की ओर से शामिल हुए वित्त मंत्री

पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग की दुष्कर्म के बाद मौत हो चुकी है. घटना 16 दिसंबर को गुजरात के भरूच जिले के झगड़िया में घटी थी.

विज्ञापन

मेदिनीनगर. पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग की दुष्कर्म के बाद मौत हो चुकी है. घटना 16 दिसंबर को गुजरात के भरूच जिले के झगड़िया में घटी थी. दुष्कर्म की घटना के बाद बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. आठ दिन के बाद उसकी मौत हो गयी थी. बुधवार को देर शाम करीब सात बजे नाबालिग का शव गुजरात से पांकी पहुंचा. नाबालिग की अंत्येष्टि में राज्य सरकार ओर से राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर व पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम शामिल हुए. इस संबंध में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि पलामू के लिए काफी दुखद घटना है. इससे आदर्श समाज शर्मसार हुआ है. उन्होंने कहा कि जो घटना घटी है, उसमें गुजरात सरकार सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करें. मानवीय संवेदना को देखते हए राज्य सरकार के द्वारा इस मामले की शुरू से समीक्षा की जा रही है. जैसे ही यह सूचना मिली कि पीड़िता की मौत हो गयी है, तो वे काफी दुखी हुए. वित्त मंत्री ने बताया कि मंगलवार की रात को ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नाबालिग की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए मेरे साथ पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम को भेजा है. राज्य सरकार की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की जायेगी. मंत्री श्री किशोर ने बताया कि जिस समय नाबालिग के साथ यह घटना घटी थी. उस समय राज्य सरकार के द्वारा चार लाख की राशि दी गयी थी. उन्होंने कहा कि पलामू के डीसी शशि रंजन के द्वारा यह जानकारी दी गयी है कि जिला प्रशासन के द्वारा नाबालिग की अंत्येष्टि के लिए एक लाख दिया जायेगा. मंत्री ने बताया कि घटना के तत्काल बाद राज्य सरकार की ओर से झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को गुजरात भेजा गया था. नाबालिग के परिजनों को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का भी लाभ दिया जायेगा. इसके साथ अबुआ आवास के तहत आवास का लाभ दिया जायेगा. मनरेगा के तहत सिंचाई कूप निर्माण किया जायेगा. यदि कोई पात्र व्यक्ति होगा तो उसे सरकारी नौकरी भी दी जायेगी. बताया कि पांकी के बीडीओ व सीओ को निर्देश दिया गया है कि जितनी भी तरह की सरकारी योजना है. नाबालिग के परिजनों को मिलेगी. जबकि ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह का जघन्य कृत्य, जिसके द्वारा किया गया है. उसको फांसी की सजा होनी चाहिए. मौके पर पूर्व मंत्री वैद्यनाथ राम, विधायक शशिभूषण मेहता, डीसी शशि रंजन, एसडीपीओ मनोज कुमार झा सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola