पुलिस ने 104 गुम हुए मोबाइल किया बरामद, सत्यापन के बाद संबंधित लोगों को किया वापस

Updated:
विज्ञापन

मोबाइल वापस करते एसपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेदिनीनगर पुलिस ने तकनीकी मदद से 104 गुम हुए मोबाइल बरामद किए हैं. सत्यापन के बाद सभी फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए हैं.

विज्ञापन

मेदिनीनगर। एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 104 मोबाइल को पुलिस ने बरामद कर लिया है. मोबाइल बरामद करने के बाद जिन लोगों का मोबाइल था. उन्हें शनिवार को वापस कर दिया गया है. एसपी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सीईआईआर पोर्टल व अन्य तकनीकी माध्यमों का उपयोग करते हुए गुम हुए मोबाइल फोनों की खोज की गयी. बरामद किए गए अधिकांश मोबाइल विगत दो माह के दौरान गुम हुए थे. जबकि कुछ मोबाइल उससे पूर्व गुम हुए थे. सभी मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों का सत्यापन करने के उपरांत उन्हें विधिवत वापस किया गया.  एसपी की मौजूदगी में शनिवार को बरामद किए गये मोबाइल फोन को उनके वास्तविक धारकों को दे दिया गया है. देने से पहले पुलिस के द्वारा पता लगा लिया गया है कि किस व्यक्ति का मोबाइल था और कहां से गुम हुआ था. जिन लोगों को मोबाइल मिला. वे काफी खुश दिखे. चैनपुर थाना क्षेत्र से तीन साल पहले एक व्यक्ति का मोबाइल गुम हो गया था. जिसे पुलिस ने खोज कर शनिवार को सौंप दिया. इसी तरह रामगढ़ थाना क्षेत्र से आये रघुनाथ प्रसाद केसरी का मोबाइल दो महीना पहले गुम हो गया था. उन्हें भी मोबाइल दे दिया गया. झारखंड पुलिस की प्रियंका कुमारी का ड्यूटी जाने के दौरान मोबाइल गिर गया था. उसे भी पुलिस ने खोज कर वापस कर दिया. इसी तरह सदर थाना क्षेत्र के बड़कागांव की रहने वाली निशि कुमारी का मोबाइल डेढ़ महीना पहले रास्ते में गिर गया था. उसे भी पुलिस ने खोज कर वापस कर दिया.

विज्ञापन

किन-किन थाना क्षेत्र में कितने मोबाइल हुआ बरामद

पुलिस ने दो महीने के अंदर 19 थाना क्षेत्र से 104 मोबाइल बरामद किया गया है.  रेहला थाना  से 14,  लेस्लीगंज थाना 10, शहर थाना 10, सदर थाना 9, सतबरवा थाना 8, रामगढ़ थाना 8, नावाबाजार थाना 6, हरिहरगंज थाना 6, हैदरनगर थाना 5, विश्रामपुर थाना 5, तरहसी थाना 5, मोहम्मदगंज थाना 4, चैनपुर थाना 4, उंटारी रोड थाना तीन, नावाजयपुर थाना 2, नौडीहा बाज़ार 2, पाटन थाना 1, पिपराटांड थाना 1, छतरपुर थाना क्षेत्र से एक मोबाईल बरामद किया गया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola