चोरी की दो बाइक बरामद, एक के मालिक ने वर्ष 2019 में दर्ज कराई थी प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते पुलिस निरीक्षक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पलामू पुलिस ने एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर वाली दो चोरी की बाइक बरामद की है. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें.

विज्ञापन

रामनरेश तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन

पलामू: नावाजयपुर थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइक बरामद की हैं. हैरानी की बात यह है कि दोनों बाइक पर एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच-03एम-4179 अंकित था. एक ही नंबर की दो बाइक होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, तो इनमें से एक बाइक के चोरी की होने का खुलासा हुआ.

गुप्त सूचना पर पुलिस ने शुरू की जांच

पाटन अंचल के पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नावाजयपुर थाना क्षेत्र के चुरादोहर गांव निवासी जितेंद्र सिंह के पास एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर वाली दो बाइक हैं. सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई और पुलिस टीम का गठन कर मामले के सत्यापन के लिए चुरादोहर गांव भेजा गया. पुलिस टीम के पहुंचने पर जितेंद्र सिंह से पूछताछ की गई. पूछताछ के दौरान उसने अपराध स्वीकार कर लिया. उसने पुलिस को बताया कि उसने एक बाइक अपने पड़ोसी उमेश सिंह के माध्यम से तरहसी थाना क्षेत्र के मटलौंग निवासी सचिता महतो से 25 हजार रुपये में खरीदी थी. बाइक खरीदने में उमेश सिंह ने उसकी मदद की थी.

ये भी पढ़ें- गुमला में लंबित वारंटों पर पुलिस की कार्रवाई, दो वारंटी गिरफ्तार

20 जुलाई 2019 को दर्ज हुई थी बाइक चोरी की प्राथमिकी

पुलिस के अनुसार, बरामद दो बाइक में से एक तरहसी थाना क्षेत्र के लालगढ़ा निवासी उज्ज्वल गिरी की है. उज्ज्वल गिरी ने 20 जुलाई 2019 को मेदिनीनगर शहर थाना में बाइक चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जांच के दौरान पुलिस को इसी बाइक के चोरी होने की जानकारी मिली. पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल ने बताया कि मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

छापेमारी दल में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे के लिए गठित छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल, नावाजयपुर थाना प्रभारी सतीश कुमार गुप्ता, सअनि रामजी दास और चंद्रशेखर दुबे, आरक्षी शेखर कुमार रजक, रंजन कुमार, चालक प्रदीप गंझू और चौकीदार जितेंद्र कच्छप शामिल थे.

ये भी पढ़ें- SIR में चुनाव आयोग सख्त, शिक्षकों की नहीं चलेगी मनमानी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola