2027 बोर्ड परीक्षा को लेकर अभी से तैयारी, शिक्षक-अभिभावक बैठक में बनी रणनीति
पाटन प्लस उच्च विद्यालय में कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network
पाटन राष्ट्रीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित की गयी. इसमें बच्चों की नियमित उपस्थिति, जीरो ड्रॉप आउट, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और 2027 बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर चर्चा हुई. वहीं रेल टेस्ट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया.
रामनरेश तिवारी की रिपोर्ट
पाटन (पलामू): पलामू जिले के पाटन राष्ट्रीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक संतोष कुमार की अध्यक्षता में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित की गई. बैठक में विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने, विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा शिक्षक और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय और संवाद स्थापित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.
नियमित उपस्थिति और जीरो ड्रॉप आउट पर जोर
बैठक में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पर विशेष जोर दिया गया. साथ ही विद्यालय में जीरो ड्रॉप आउट सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों और अभिभावकों को मिलकर प्रयास करने की बात कही गयी. पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता, स्वच्छता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई.
ये भी पढ़ें- ‘योजना चाहिए तो कमीशन दो’, पाटन में पंचायत समिति की बैठक में जमकर हंगामा
2027 बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर साझा किए विचार
आगामी वर्ष 2027 में होने वाली बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर भी शिक्षकों और अभिभावकों ने अपने विचार साझा किये. विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करने और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए आवश्यक सहयोग देने पर जोर दिया गया.
टॉपर्स विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
इस दौरान विद्यालय में आयोजित रेल टेस्ट परीक्षा के परिणाम और विद्यार्थियों के प्राप्तांक सार्वजनिक किये गये. परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉपर विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया. शिक्षकों ने अन्य विद्यार्थियों को भी नियमित अध्ययन करते हुए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.
ये भी पढ़ें- अहले सुबह घर में घुसा 12 चक्का ट्रक, बाल-बाल बचा पूरा परिवार
शिक्षक-अभिभावक समन्वय से होगा बेहतर सुधार
प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने कहा कि बच्चों की शैक्षणिक प्रगति में विद्यालय के साथ-साथ अभिभावकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है. शिक्षक और अभिभावक आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, तो विद्यार्थियों की उपस्थिति, अनुशासन और शैक्षणिक स्तर में बेहतर सुधार लाया जा सकता है. बैठक में एसएमसी अध्यक्ष सोनी कुमारी, अभिभावक सुनील कुमार, अमरेंद्र कुमार, रामजन्म सिंह, अजय मांझी तथा शिक्षक पवन कुमार, पंकज कुमार, अभिमन्यु सिंह, रेणु कुमारी, नेहा कुमारी, सलीमुद्दीन, शशिकांत राम, प्रमोद कुमार, बाल गोविंद मिश्रा, दिलीप कुमार सहित अन्य शिक्षक और अभिभावक मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए