महुलिया में नशे में धुत युवक ने ब्लेड से खुद को किया घायल, एमएमसीएच रेफर

Updated:
विज्ञापन

फोटो कैप्शन : इलाज करते चिकित्सक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाटन के महुलिया गांव में नशे में धुत युवक ने ब्लेड से खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया है. हालत बिगड़ने पर उसे एमएमसीएच रेफर किया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि पाटन

विज्ञापन

पाटन क्षेत्र के महुलिया गांव में नशे में धुत एक युवक ने ब्लेड से चीरकर स्वयं को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी है. जानकारी के अनुसार महुलिया के निरंजन ठाकुर ने अत्यधिक नशे की हालत में पहले तो अपने घर में विवाद किया. इसके बाद उसने आवेश में आकर खुद को शारीरिक रूप से गंभीर क्षति पहुंचाई. घटना के बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया. चिकित्सकों के मुताबिक निरंजन के शरीर पर कई गंभीर जख्म हैं. अस्पताल में प्राथमिक तौर पर उपचार करने के बाद स्थिति चिंताजनक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच रेफर कर दिया गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि निरंजन ठाकुर नशे की लत का शिकार है. उसकी इस आदत से न केवल उसके घर के सदस्य त्रस्त हैं, बल्कि आस-पड़ोस के लोग भी काफी परेशान रहते हैं. ग्रामीणों ने उसे समझाने का कई बार प्रयास किया, लेकिन उस पर कोई असर नहीं हुआ. शुक्रवार को विवाद के बाद उसने खुद को काफी नुकसान पहुंचाया. ग्रामीणों का कहना है कि अगर परिजनों और आस-पास के लोगों ने तुरंत सक्रियता न दिखाई होती, तो उसकी जान को गंभीर खतरा हो सकता था. फिलहाल युवक का इलाज मेदिनीनगर में जारी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola