पलामू : पाटन के दर्जनों गांवों में पहुंचे मंत्री राधाकृष्ण किशोर, बोले- प्राथमिकता से होगा समस्याओं का समाधान

Updated:
विज्ञापन

गांवों का भ्रमण करते वित मंत्री | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पाटन के गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

रामनरेश तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन

पाटन (पलामू): राज्य के वित्त सह संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने गुरुवार को पाटन प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने नावाखास, महुलिया, जयपुर, नगेसर समेत दर्जनों गांवों का भ्रमण किया. इस दौरान ग्रामीणों से सीधे बातचीत कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली.

प्राथमिकता तय कर योजनाबद्ध तरीके से काम

मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और यहां की समस्याओं से वे अच्छी तरह परिचित हैं. उन्हें क्षेत्र के किसी व्यक्ति से समस्याओं के बारे में अलग से जानकारी लेने की जरूरत नहीं है. वे प्रत्येक गांव और टोले से भली-भांति परिचित हैं. समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता तय कर योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: पलामू : बीमार बेटे के लिए कमाने रांची गया पिता की पानी टंकी के नीचे दबकर मौत, बेसहारा हुआ परिवार

विकास कार्यों में किसी प्रकार की अनदेखी नहीं

उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन के स्तर से विकास कार्यों को गति देने के लिए वे लगातार सक्रिय हैं. सभी समस्याओं का समाधान एक साथ संभव नहीं है. इसके लिए लोगों को थोड़ा धैर्य रखना होगा. प्राथमिकता के आधार पर एक-एक कर समस्याओं का समाधान कराया जायेगा. विकास कार्यों में किसी प्रकार की अनदेखी नहीं होगी.

ये भी पढ़ें: पलामू : कंडा PACS में 13.87 लाख का धान घोटाला, पत्नी और मां के खाते में मंगवाए पैसे, कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

पहले चरण में जयपुर की जर्जर सड़क का निर्माण

मंत्री ने बताया कि पहले चरण में जयपुर की जर्जर सड़क का निर्माण कराया जायेगा. इसके बाद क्षेत्र की अन्य जरूरी समस्याओं के समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर पहल की जायेगी. दौरे के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, आवागमन समेत विभिन्न समस्याओं से मंत्री को अवगत कराया और उनके समाधान की मांग की. मौके पर राजकमल तिवारी, अशोक सोनी, नावाखास के मुखिया मनोज कुमार, शुभम क्रांति, दिकू सिंह, बबन प्रसाद, मोहाफिज अंसारी, जवाहर उरांव, अजीत वर्मा समेत कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola