पलामू : दो दिन से लापता 18 वर्षीय युवती का जंगल में फंदे से लटका मिला शव, भाई ने कहा आत्महत्या की
मृतका के घर पर मौजूद परिजन व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
झारखंड के पांकी में 18 वर्षीय युवती का शव जंगल में फंदे से लटका मिला. दो दिनों से लापता थी युवती, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से कर रही जांच.
पिंटू सिंह की रिपोर्ट
पांकी(पलामू): पांकी थाना क्षेत्र के केकरगढ़ पंचायत स्थित पोरसम गांव के जंगल में गुरुवार को 18 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिला. मृतका की पहचान पोरसम गांव निवासी स्वर्गीय बीरबल सिंह की पुत्री चांदनी कुमारी के रूप में हुई है. बताया गया कि चांदनी दो दिनों से घर से लापता थी. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे. इसी दौरान जंगल में गाय-बकरी चराने गये ग्रामीणों की नजर फंदे से लटके शव पर पड़ी. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे.
तय हो चुकी थी शादी
परिजनों के अनुसार, चांदनी की शादी तय हो चुकी थी. इसके बावजूद उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह परिवार समझ नहीं पा रहा है. सूचना मिलने पर पांकी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया. पुलिस के अनुसार, मौत के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के भाई ने पुलिस को जानकारी दी है कि चांदनी ने खुद आत्महत्या की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें: पलामू : पाटन के दर्जनों गांवों में पहुंचे मंत्री राधाकृष्ण किशोर, बोले- प्राथमिकता से होगा समस्याओं का समाधान
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए