किराये के मकान में प्रेमी का मर्डर करके प्रेमिका हुई फरार, पुलिस ने मेदनीनगर से किया गिरफ्तार

घर के बाहर मृतक के परिजन और मकान मालिक. फोटो : प्रभात खबर
Crime News: पलामू जिले में एक युवती अपने प्रेमी का मर्डर करके थाने पहुंची और वहां से फरार हो गई. मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.
Crime News: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के बारा में प्रेमिका एक किराए के मकान में अपने प्रेमी की हत्या कर फरार हो गयी. पुलिस ने उसे मेदिनीनगर से गिरफ्तार कर लिया.
नौडीहा बाजार में प्राइवेट अस्पताल चलाता था अनुज कुमार यादव
पुलिस ने बताया है कि रविवार की रात करीब 9:30 बजे प्रेमिका अपने प्रेमी की हत्या करके फरार हो गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन की. पता चला कि नौडीहा बाजार के कवल पंचायत के भीतिहरवा गांव का अनुज कुमार यादव नौडीहा बाजार में निजी अस्पताल चलता था.
अस्पताल में काम करने वाली नर्स से हो गया था अनुज को प्यार
अनुज को अपने ही अस्पताल की नर्स से प्रेम हो गया. नर्स पलामू जिले के ही चैनपुर की रहने वाली है. अनुज अपनी प्रेमिका के साथ छतरपुर के बारा में विनोद प्रजापति के यहां एक मकान किराए पर लेकर वहां रहने लगा. पुलिस ने यह भी कहा है कि मृतक अनुज शादीशुदा था. उसके दो बच्चे भी हैं.
प्रेमी की हत्या कर युवती थाने पहुंची और वहां से हो गई फरार
मेदिनीनगर पुलिस को महिला ने बताया की रविवार की रात को उसने अपने प्रेमी की हत्या कर दी. बाद में उसके शव को कमरे में छोड़कर वह थाने आ गई. उसने पुलिस को बताया कि अनुज ने आत्महत्या कर ली है. उसका शव कमरे में पड़ा है. इसके बाद वह थाने से फरार हो गयी.
जमीन पर पड़ा था अनुज का शव, मुंह से निकल रहा था खून
पुलिस बारा पहुंची, तो देखा कि विनोद प्रजापति के घर में अनुज का शव जमीन पर पड़ा है. पुलिस को उसकी मृत्यु संदिग्ध लगी. अनुज की गर्दन में एक सफेद रंग का गमझा था, जिससे उसकी हत्या की गयी थी. उसके मुंह से खून भी निकल रहा था. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. शव को थाने ले आई.
मोबाइल लोकेशन के आधार पर मेदिनीनगर से प्रेमिका गिरफ्तार
अनुज की प्रेमिका को उसके मोबाइल के लोकेशन के आधार पर मेदिनीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया. मृतक अनुज के भाई ने बताया कि रविवार को दोपहर में उसका भाई उसके साथ नौडीहा स्थित अस्पताल में ही था. करीब एक बजे दोपहर में अनुज मोबाइल अस्पताल में ही छोड़कर कहीं चला गया.
हत्याकांड के बारे में एक-एक जानकारी जुटा रही पुलिस
देर शाम तक अनुज वापस नहीं आया, तो उसे चिंता होने लगी. आसपास में पता किया, लेकिन अनुज के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. इसी दौरान छतरपुर से किसी ने फोन करके उसे इस घटना की जानकारी दी. पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि युवती ने अनुज की हत्या क्यों की. इस हत्याकांड में कोई और भी तो शामिल नहीं है.
Also Read
पलामू : प्रेमिका की हत्या करने के आरोप में प्रेमी गया जेल
पलामू में प्रेमिका ने भाइयों के साथ मिलकर कर दी प्रेमी की हत्या, शव को जमीन में दफनाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




