पलामू में नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान, मुखिया के घर से सैकड़ों पेटी शराब बरामद
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Sep 2020 10:13 AM
हरिहरगंज : पलामू जिले में नक्सलियों, अपराधियों व नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में आज पलामू पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने मुखिया उमेश साव के घर छापामारी कर सैकड़ों पेटी देसी-अंग्रेजी शराब बरामद की है.

पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भगत तेंदुआ स्थित बेलौदर पंचायत के मुखिया उमेश साव के गोदाम में पुलिस ने छापामारी की. इस दौरान भूसा में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. छापामारी के दौरान शराब की सैकड़ों पेटियां बरामद की गयी हैं.
अब तक 6 पिकअप वैन में शराब की पेटियां लोड की जा चुकी हैं. इस संदर्भ में आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की और शराब की पेटियां बरामद की गयीं.
Also Read: Cyber security : साइबर ठगों पर ऐसे नकेल कसेंगे झारखंड के युवा
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए