भाजपा जनकल्याण करनेवाली पार्टी है : बाबूलाल
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 23 May 2026 9:44 PM
भाजपा जनकल्याण करनेवाली पार्टी है : बाबूलाल
प्रतिनिधि, मेदिनीनगर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति टाउन हाल में भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान का समापन सत्र आयोजित हुआ. इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा, प्रदेश महामंत्री अमर बावरी, वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. नेता प्रतिपक्ष श्री मरांडी ने कहा कि सामाजिक विस्तार के लिए पार्टी ने शुरू से ही अनेक प्रयोग किये हैं. वर्तमान परिप्रेक्ष्य में जिला स्तर पर विभिन्न वर्गों को चिन्हित कर संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने गैर सरकारी संगठनों और संस्थाओं को राष्ट्र निर्माण में जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया. डॉ. वर्मा ने कहा कि भाजपा विचारधारा आधारित दल है, जिसका अधिष्ठान राष्ट्र प्रथम की अवधारणा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी सिद्धांतों पर आधारित है, न कि परिवारवाद, जाति या मजहब पर. प्रदेश महामंत्री अमर बावरी ने कहा कि कार्य विस्तार सत्ता या पद के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा और सामाजिक परिवर्तन के लिए होना चाहिए. वरिष्ठ नेता श्याम नारायण दुबे ने भारतीय संस्कृति को राष्ट्र का अधिष्ठान बताते हुए कहा कि हमारी राष्ट्र चेतना का विस्तार वेदों से लेकर स्वतंत्रता आंदोलन तक के साहित्य में मिलता है.
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह, पलामू सांसद वीडी राम, जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, विधायक आलोक चौरसिया, पांकी विधायक डॉ. शशिभूषण मेहता, पूर्व सांसद घूरन राम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. कार्यक्रम राष्ट्र सेवा, संगठन विस्तार और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समर्पण का सशक्त संदेश देने वाला रहा.मौके पर प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह,पलामू सांसद वीडी राम,जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, विधायक आलोक चौरसिया,पांकी विधायक डा शशिभूषण मेहता, पूर्व सांसद घूरन राम, बृजमोहन राम, पुष्पा देवी, ईश्वर सागर चंद्रवंशी,किसलय तिवारी,अभिमन्यु तिवारी, विजय ठाकुर,अजय सिंह,ज्योति पांडेय, श्वेतांक गर्ग, राकेश पांडेय,शुभम प्रसाद, चंद्रकांत सिंह, राकेश सिंह, ईश्वरी कुमार, अजय तिवारी, सतीश पासवान, सुनील पासवान, मधुलता रानी, रीना किशोर, दुर्गा जौहरी, विजय पाठक, जितेंद्र तिवारी, कुमार गौरव, रविंद्र सिंह, सत्यवान तिवारी, गुड्डू खान, प्रियरंजन शर्मा, विनोद प्रजापति,ओमप्रकाश केसरी प्रकाश राय,चंद्रकांत सिंह, प्रभात रंजन, ज्वाला सिंह, सिकंदर चौधरी, विपुल गुप्ता, रूबी सिंह विशिष्ट मेहता सहित कई लोग मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










