पलामू पुस्तक मेला में उमड़ी भीड़, पसंद के अनुसार खरीददारी कर रहे है लोग

Updated:
विज्ञापन
पलामू पुस्तक मेला में उमड़ी भीड़, पसंद के अनुसार खरीददारी कर रहे है लोग

पलामू पुस्तक मेला में उमड़ी भीड़, पसंद के अनुसार खरीददारी कर रहे है लोग

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर

शहर के सीएम उत्कृष्ट प्लस टू विद्यालय (जिला स्कूल) परिसर में आयोजित पुस्तक मेला में शनिवार को काफी भीड़ देखी गयी. समय इंडिया ट्रस्ट, नई दिल्ली, पुस्तक मेला समिति एवं प्रज्ञा रिसर्च एसोसिएशन रांची के संयुक्त प्रयास से मेला का आयोजन हुआ है. कई प्रकाशकों के द्वारा स्टॉल लगाया गया है. मेले में धार्मिक पुस्तकों की समृद्ध श्रृंखला लोगों को विशेष रूप से आकर्षित कर रही है. 31 हजार मूल्य की श्रीदुर्गासप्तशती पुस्तक मेला में आकर्षण का केंद्र है. आयोजन समिति के लोगो ने बताया कि रविवार को पुस्तक मेला में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है. इसमें मुख्य रूप से अंतर्राष्ट्रीय स्तर की कवियत्री अंकिता सिन्हा भाग लेंगी. शाम 4:30 बजे से कवि सम्मेलन शुरू होगा.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola