हरिहरगंज में खून से लथपथ युवक का शव बरामद

Published by : Akarsh Aniket Updated At : 23 May 2026 9:51 PM

विज्ञापन

Blood-soaked body of youth recovered in Hariharganj

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हरिहरगंज थाना क्षेत्र के वैद्य बिगहा मोहल्ला में शनिवार की सुबह अज्ञात युवक का शव पुलिस ने बरामद की है. आंगनबाड़ी केंद्र भवन के पीछे खून से लथपथ युवक का शव मिला है. मृतक के सिर व चेहरे पर धारदार हथियार से कई जगहों पर वार किया गया था. घटनास्थल पर खून के धब्बे भी बिखरे मिले, जिससे हत्या की आशंका जतायी जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि धारदार हथियार से युवक के शरीर पर वार किया गया है. पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है.शव की पहचान कराने में पुलिस जुटी है.पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर के लिए शव भेजा गया.थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जायेगा. घटना के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हुई और मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. जल्द ही मामले का उदभेदन होगा और आरोपी पकड़े जायेंगे. घटनास्थल पर थाना प्रभारी के साथ एसआइ संतोष कुमार, कुमार सौरव, अविनाश कुमार एवं एएसआइ सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola