सेक्रेड हार्ट के अविक 97.63 प्रतिशत अंक के साथ बने स्कूल टॉपर
Published by :Akarsh Aniket
Published at :30 Apr 2026 10:13 PM (IST)
विज्ञापन

सेक्रेट हार्ट के 46 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिले
विज्ञापन
सेक्रेट हार्ट के 46 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिले प्रतिनिधि, मेदिनीनगर
आइसीएसइ बोर्ड ने गुरुवार को 10वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया. सेक्रेड हार्ट स्कूल के अविक गोयल ने 97.63 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बने. इस स्कूल से 10वीं बोर्ड परीक्षा में 153 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जिनमें सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं. 46 विद्यार्थियों को 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिले. 53 विद्यार्थियों को 80 से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए. 35 विद्यार्थियों को 70 से 80 प्रतिशत व 19 विद्यार्थियों को 60-70 प्रतिशत अंक मिले. अंग्रेजी टू में तीन, इतिहास में चार, कंप्यूटर में पांच, हिंदी में दो और भूगोल में एक विद्यार्थी को शत-प्रतिशत अंक मिले. ईशी रौशन ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, शौर्या समृद्ध 97.33 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे, आस्था कुमारी 96.57 चौथे, अनिका मितल 96.50 पांचवें स्थान पर रही, अनिक प्रसाद 96.27, तन्मय 96.20, अक्षत कुमार और अनवी अग्रवाल 96.10, आयुष कुमार 95.70, रिशान विश्वास 95.68 प्रतिशत अंक लेकर 10वां स्थान प्राप्त किया. प्राचार्य विन्नीफ्रेड ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन व छात्रों की मेहनत का परिणाम है कि विद्यार्थी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके.इंजीनियर बनना चाहते हैं अविक
सेक्रेड हार्ट स्कूल के टॉपर अविक गोयल इंजीनियर बनना चाहते हैं. फिलहाल वह रांची में रहकर तैयारी में जुटे हैं. अविक मेदिनीनगर शहर के पुलिस लाइन रोड निवासी राजेश कुमार अग्रवाल के पुत्र हैं. उनके पिता चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) हैं. अप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










