उर्वरकों के सतुलित उपयोग के प्रति किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
उर्वरकों के सतुलित उपयोग के प्रति किया जागरूक

उर्वरकों के सतुलित उपयोग के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन

हैदरनगर. प्रखंड के इमामनगर बरेवा पंचायत सचिवालय सभागार में धरती बचाओ अभियान के तहत किसानों के साथ जागरुकता कार्यक्रम आयोजन किया गया. मौके पर उर्वरकों के संतुलित उपयोग के लिए पंचायत स्तरीय कमेटी का गठन किया गया. कमेटी में मुखिया को अध्यक्ष बनाया गया. सदस्य में पंचायत सचिव शैलेंद्र चौधरी व योग्य किसान रेशमी देवी, बीरेंद्र सिंह का नाम शामिल किया गया है. इस कमेंटी का गठन सहायक तकनीकी प्रबंधक परवीन जहां ने किया. उन्होंने बताया कि निगरानी कमेटी का उदेश्य पंचायत स्तर पर किसानों को संतुलित उर्वरक उपयोग के प्रति जागरुक करना है. इस अभियान के तहत रासायनिक खाद की जगह जैविक उर्वरकों उपयोग करने की सलाह दी गयी. मौके पर मुखिया शहनाज परवीन,पंचायत समिति सदस्य गुलशन आरा, फरहाना खातून, समाजसेवी सज्जू खान, अशरफ हसन, राजू खान सहित कई किसान मौजूद थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola